Home खेल एशियन गेम्स क्रिकेट में सेमीफाइनल में 4 टीमों की एंट्री, कब और...

एशियन गेम्स क्रिकेट में सेमीफाइनल में 4 टीमों की एंट्री, कब और किससे होगा भारत और पाकिस्तान से मुकाबला

19
0

[ad_1]

एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट के मुकाबले अब अपने अहम मोड़ पर पहुंच चुके हैं। क्वार्टर फाइनल मैच पूरे हो चुके हैं और अब सेमीफाइनल की बारी है। अपने अपने मैच जीतकर चार टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। इसके साथ ही ये भी तय हो गया है कि भारत का मुकाबला कब और किससे होगा। भारतीय टीम पाकिस्तान से नहीं खेलेगी, लेकिन फाइनल में इन दोनों टीमों की टक्कर की संभावना अभी जीवित है। चलिए आपको सेमीफाइनल की चारो टीमें बताते हैं, साथ ही ये भी बताते हैं कि कब, किस टीम का मैच किससे होगा। 

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचीं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के अलावा एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बाकी टीमें श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान हैं। पाकिस्तानी टीम ने थाईलैंड को तीन विकेट से हराया था। बांग्लादेश और चाइना का मैच ​बारिश के कारण नहीं हो सका था, लेकिन इसके बाद भी बेहतर रैंकिंग के आधार पर टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। आज यानी शुक्रवार को श्रीलंका ने मलेशिया को 86 रन से हरा दिया है। इसके बाद खेले गए मैच में भारत ने जापान को 8 विकेट से हराने में कामयाबी हासिल की।

भारत और बांग्लादेश के बीच 20 सितंबर को खेला जाएगा एशियन गेम्स का सेमीफाइनल

अब अगर सेमीफाइनल की बात की जाए तो दोनों मुकाबले एक ही दिन यानी 20 सितंबर को खेले जाएंगे। 20 सितंबर दिन रविवार को पहला मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समय अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू हो जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच होगा। ये मैच भारतीय समय अनुसार सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हो जाएगा। जो भी टीमें अपने अपने मैच जीतेंगी, सीधे फाइनल में पहुंच जाएंगी। 

फाइनल में हो सकता है भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मैच

सेमीफाइनल में तो भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर नहीं होगी, लेकिन फाइनल की संभावना जरूर है। अगर भारत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान ने श्रीलंका को हरा दिया तो फिर भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल खेला जा सकता है। एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का फाइनल 22 सितंबर दिन मंगलवार को खेला जाएगा। इसे जीतने वाली टीम को गोल्ड मेडल मिल जाएगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया इसे जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। 

यह भी पढ़ें 

भारत ने केवल 30 बॉल में खत्म किया मुकाबला, जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम

अफगानिस्तान फतेह करने के बाद अब कब टी20 मैच खेलेगी टीम इंडिया, एशियन गेम्स से पहले भी है मुकाबला

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here