Home वायरल ये कारनामा हुआ तो हुआ कैसे? वायरल Video देख आप भी हैरान...

ये कारनामा हुआ तो हुआ कैसे? वायरल Video देख आप भी हैरान होने वाले हैं

20
0

[ad_1]

आज के दौर में लोगों को जैसे ही कुछ अतरंगी या फिर अनोखा दिखता है, तो लोग तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। इसके बाद अगर वो वीडियो सोशल मीडिया पर बैठी जनता को भी ध्यान खींच लेता है तो फिर उसका वायरल होना तय है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे कई सारे वायरल वीडियो देखे होंगे जिन्होंने यूजर्स के ध्यान खींचे होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो हैरान होना तय है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वहां पर बहुत तेज आंधी आई थी और उसी कारण सड़क पर पेड़ की टहनियां गिरी हुई हैं और एक किनारे बड़ा सा पेड़ भी गिरा हुआ नजर आया मगर वीडियो के वायरल होने का कारण पेड़ या फिर आंधी नहीं बल्कि एक टिर्री है। दरअसल एक मिट्टी के ढेर पर एक टिर्री चढ़ी हुई है। अब लोगों को समझ में यह नहीं आ रहा है कि ये वहां पर चढ़ी तो चढ़ी कैसे। क्या ड्राइवर ने ये करिश्मा किया है या फिर किसी दूसरे कारण से यह हुआ, यह तो नहीं पता मगर वीडियो इसी कारण वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sanjeevkumar.patel.5095 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने लाइक भी किया है। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये टिर्री ऊपर कैसे पहुंची। दूसरे यूजर ने लिखा- बाकी सब ठीक है पर ये टिर्री दीवार पर कैसे चढ़ा। तीसरे यूजर ने लिखा- सब छोड़ो, ये बताओ के ये ऊपर चढ़ा कैसे। वहीं एक यूजर ने लिखा- पार्किंग सही की।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भारत के इस राज्य में मौजूद है दुनिया का सबसे पुराना बरगद का पेड़, 700 साल ज्यादा है उम्र, देखें Video

हमला अचानक से हुआ! वाटरपार्क का ये वायरल Video देख लोगों ने लिए मजे, आपको भी आएगी हंसी



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here