Home वायरल शिव मंदिर में चोरी करने गया था युवक, अंदर ही फंस गया,...

शिव मंदिर में चोरी करने गया था युवक, अंदर ही फंस गया, सुबह लोगों ने देखा तो रह गए भौचक्के, देखें Video

21
0

[ad_1]

ओडिशा के ढेंकानाल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति कथित तौर पर रात के समय शिव मंदिर में घुस गया, लेकिन बाहर निकल न पाने के कारण पूरी रात मंदिर के अंदर ही फंसा रहा। सुबह जब पुजारी पूजा करने पहुंचे तो मंदिर के भीतर एक अज्ञात व्यक्ति को देखकर उनके होश उड़ गए।

यह घटना ढेंकानाल जिले के परजंग थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव स्थित एक शिव मंदिर की बताई जा रही है। यह व्यक्ति रात के अंधेरे में मंदिर के दरवाजे में बने एक गैप से अंदर घुसा था। हालांकि अंदर जाने के बाद वह बाहर निकलने का रास्ता नहीं खोज पाया और पूरी रात मंदिर के भीतर ही बितानी पड़ी। पुजारी ने तुरंत स्थिति को समझते हुए मंदिर को बाहर से बंद कर दिया और गांव वालों को इसकी सूचना दी।

पुजारी भगवान राणा ने कहा,”जब जब सुबह मंदिर पहुंचा तो मैंने देखा कि एक व्यक्ति मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसा हुआ है। उसे देखकर मैंने मंदिर को बाहर से बंद कर दिया और ग्रामीणों को बुलाया। पूछताछ के दौरान वह व्यक्ति अपने गांव के बारे में भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। उस व्यक्ति ने दावा किया कि मंदिर में कुल तीन लोग घुसे थे। उसके अनुसार, दो लोग वहां से भागने में सफल हो गए जबकि वह खुद मंदिर के अंदर ही रह गया।”

इस घटना ने इसलिए भी लोगों का ध्यान खींचा है क्योंकि करीब दो महीने पहले इसी मंदिर से लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया था। पुजारी का कहना है कि मंदिर में इस तरह की यह दूसरी घटना है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परजंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने मंदिर के अंदर फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला और उससे पूछताछ शुरू की। फिलहाल उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह मंदिर के अंदर कैसे पहुंचा और उसका उद्देश्य क्या था। 

पुलिस के पूछताछ के दौरान व्यक्ति के बयान लगातार बदल रहे हैं। इसी वजह से जांचकर्ता यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं वह मानसिक रूप से अस्वस्थ तो नहीं है या फिर वास्तव में चोरी की नीयत से मंदिर में घुसा था। (रिपोर्ट: शुभम कुमार)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here