Home वायरल रील बनाने के चक्कर में दीदी की बेइज्जती हो गई, वीडियो देख...

रील बनाने के चक्कर में दीदी की बेइज्जती हो गई, वीडियो देख लोगों ने किए खूब कमेंट

19
0

[ad_1]

आज के समय में एक बड़ी आबादी ऐसी है जो सोशल मीडिया पर रील बनाती है। कुछ लोग अपने रील से फेमस हुए हैं, कई लोगों की रील पर खूब सारे व्यूज आते हैं तो वहीं कुछ लोग अभी भी फेम पाने की चाह में अलग-अलग रील बनाने में लगे हुए हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर तरह-तरह के रील्स तो आप भी देखते ही होंगे और साथ में आप देखते होंगे कि कुछ लोगों की रील देखने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी करते हैं। उन रील्स के कमेंट सेक्शन को खोलो तो सिर्फ और सिर्फ ट्रोलिंग ही देखने को मिलती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो देखे होंगे जिसमें ट्रेन की अपर सीट पर बैठा बंदा ट्रेन में खाने की चीजें बेचने वाले शख्स के बॉक्स से कुछ भी उठा लेता है। ऐसे वीडियो काफी वायरल हुए थे तो एक लड़की ने ऐसा ही करते हुए रील बनाने का सोचा और उनसे ट्राई भी किया। वीडियो में दिखता है कि लड़की एक पानी की बोतल उठाने की कोशिश करती है मगर पानी बेचने वाले शख्स को पता चल जाता है और जब वो उसे देखता है तो लड़की बोतल छोड़ देती है और बोलती है कि यार एक वीडियो बनाना था, वो बनाने तो देते। आप खुद एक बार वायरल वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘हक जताने वाली महिला मेहनती पुरुषों से पानी की बोतल चुरा रही है।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा- वहीं उतारकर जूते से पूजा होनी चाहिए थी इस जाहिल की। दूसरे यूजर ने लिखा- कैसे कैसे चोल आ जाते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- चोरी तो चोरी होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा- छपरी है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मथुरा में 90 साल की सास को सिर पर बैठाकर बहू करवा रही बृज की चौरासी कोस की परिक्रमा, देखें VIDEO

आम का लालच करना यात्री को पड़ गया भारी, अब जिंदगी भर नहीं भूलेगा यह घटना, देखें Video



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here