Home मनोरंजन BB 20 WKV: रैपर यंग डीएसए ने जीता सलमान खान का दिल,...

BB 20 WKV: रैपर यंग डीएसए ने जीता सलमान खान का दिल, गुल्लू-नकुल क्लेश में सही स्टैंड लेने पर मिली बड़ी शाबाशी!

19
0

[ad_1]

Bigg Boss 20 के 'वीकेंड का वार' पर सलमान खान ने घर के सबसे कम उम्र के कंटेस्टेंट यंग डीएसए (YUNG DSA) के मुरीद होकर उनकी जमकर तारीफ की. गुल्लू और नकुल ढुल के बीच हुई तीखी हाथापाई के बाद जहां पूरा घर दहशत और गुस्से में था, वहीं यंग डीएसए ने बिना किसी लाग-लपेट के हिंसा के खिलाफ जो स्टैंड लिया, उसने भाईजान का दिल जीत लिया. सलमान ने साफ कहा कि यंग ने उम्र में सबसे छोटे होने के बावजूद सबसे ज्यादा समझदारी और लॉजिक से बात रखी.

'मैं मारपीट का साथ नहीं दे सकता'

गुल्लू और नकुल के बीच हुए हंगामे के बाद जब घरवाले अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे थे, तब यंग डीएसए ने अपने करीबी रिश्तों को ताक पर रखकर सही का साथ दिया. स्काउट के जरिए यंग का नकुल से अच्छा कनेक्शन बन चुका था, लेकिन हिंसा के मुद्दे पर उन्होंने नकुल का बिल्कुल साथ नहीं दिया.

यंग ने साफ लफ्जों में कहा, "मुझे अच्छी तरह समझ आता है कि कब कोई किसी पर हाथ उठाने वाला होता है. नकुल की पूरी नीयत गुल्लू को मारने की थी. मैं इस तरह की हरकत को कभी सही नहीं ठहराऊंगा और न ही कभी फिजिकल वॉयलेंस का समर्थन करूंगा."

सलमान खान ने की यंग की मैच्योरिटी की तारीफ, बोले- 'हेड्स ऑफ!'

वीकेंड का वार पर सलमान खान ने यंग के इस सुलझे हुए नजरिए की खुले दिल से सराहना की. सलमान ने गुस्सा और टेंपरामेंट (स्वभाव) के फर्क को समझाते हुए कहा, "गुस्सा आना बहुत जरूरी है, लेकिन गुस्सा आने और टेंपरामेंट खोने में बहुत बड़ा फर्क होता है. यंग इस सीजन का सबसे छोटा कंटेस्टेंट है, लेकिन उसने पूरी बात बिल्कुल लॉजिक के साथ रखी, क्योंकि उसने जिंदगी को करीब से देखा है. हेड्स ऑफ यंग!" भाईजान की इस बात पर घर के बाकी सदस्यों ने भी यंग की मैच्योरिटी का लोहा माना.

कौन हैं यंग डीएसए?

पुणे के रहने वाले यंग डीएसए का असली नाम हर्ष मच्छारे है. वह एक जाने-माने हिप-हॉप रैपर हैं, जिनका गाना 'येड़ा यंग' (Yeda Yung) यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है. बिग बॉस 20 के घर में वह सबसे युवा कंटेस्टेंट्स में से एक हैं, लेकिन अपनी सूझबूझ और शांत मिजाज से वह लगातार दर्शकों और सलमान खान की वाहवाही लूट रहे हैं.

ये भी पढ़ें: जापान और अमेरिका में भी बन चुकी हैं 'रामायण' पर फिल्में: जानिए दुनिया भर में कितना मशहूर है यह किस्सा

The post BB 20 WKV: रैपर यंग डीएसए ने जीता सलमान खान का दिल, गुल्लू-नकुल क्लेश में सही स्टैंड लेने पर मिली बड़ी शाबाशी! appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here