Home अंग प्रदेश Watch Video: कोशी स्नातक चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान, 418 मतदाताओं ने डाला...

Watch Video: कोशी स्नातक चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान, 418 मतदाताओं ने डाला वोट

19
0

[ad_1]

बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को कटिहार जिले के मनसाही प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह 8 बजे से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ. चुनाव को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रशासनिक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सुमन कुमारी की सीधी देखरेख में पूरी मतदान व्यवस्था संचालित की गई.

प्रखंड में कुल 418 पंजीकृत स्नातक मतदाता

प्रशासन से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार मनसाही प्रखंड में महिला और पुरुष मिलाकर कुल 418 स्नातक मतदाता पंजीकृत हैं. सुबह मतदान की प्रक्रिया शुरू होते ही स्नातक मतदाता एक-एक कर प्रखंड मुख्यालय पहुंचने लगे और कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पूरे दिन मतदान केंद्र पर शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहा.

मतपेटियों में बंद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, 27 अक्टूबर को परिणाम

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निवर्तमान विधान परिषद सदस्य डॉ. एनके यादव सहित कुल 14 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य मतपेटियों में सुरक्षित बंद हो गया है.

मतदान समाप्त होने के बाद अब सभी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की निगाहें मतगणना पर टिक गई हैं. निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद चुनाव के अंतिम नतीजों की घोषणा की जाएगी.

The post Watch Video: कोशी स्नातक चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान, 418 मतदाताओं ने डाला वोट appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here