Home वायरल Desi Jugaad Video, Desi Jugaad Washing Machine, Aaj Ka Viral Video :...

Desi Jugaad Video, Desi Jugaad Washing Machine, Aaj Ka Viral Video : कबाड़ और कार्डबॉक्स से बना डाली मिनी वाशिंग मशीन

19
0

[ad_1]

Desi Jugaad Video : सोशल मीडिया पर एक दिन में कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिनको देखने के बाद दिमाग पूरी तरह से घूम जाता है। जब बात देसी जुगाड़ की हो तो याद रखें भारत ही नहीं बल्कि, विदेश में भी ऐसे तेज IQ वाले लोग भरे पड़े हैं। इस बात को साबित किया है एक विदेशी बच्चे ने जिसने कबाड़ और कार्डबॉक्स से घर पर ही मिनी वाशिंग मशीन बना डाली। इस वीडियो में कबाड़ में पड़ी बोतल और कुछ कार्डबॉक्स इस्तेमाल किए हैं और फिर अंत में बच्चे ने वाशिंग मशीन में एक कपड़े के टुकड़े को धोकर भी दिखाया। इस वीडियो में बच्चे के इंजीनियरिंग वाले दिमाग को देख लोग पूरी तरह से हिल गए। वीडियो को 60 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टग्राम पर @smartician0 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि, कैसे बच्चे ने बोतल के टुकड़ों से वाशिंग मशीन के दो कंपार्टमेंट बनाए। इसके बाद बच्चा कार्डबॉक्स के टुकड़ों से बोतल को सपोर्ट देता है। आगे बिजली से वाशिंग मशीन को चलाने के लिए वो उसमें कनेक्शन देता है। मशीन को बाहर से क्लासिक लुक देने के लिए वो उसमें सजावट के कुछ आइटम लगाता है। अंत में जब मशीन तैयार हो जाती है तो बच्चा उसका ट्रायल करता है और कपड़े के छोटे से गंदे टुकड़े को उसमें डालकर वॉश करने के बाद उसे ड्रेन यानी सुखा कर भी दिखाता है। बता दें कि इसका नतीजा बिल्कुल चौंकाने वाला होता है। दरअसल, कपड़ा उस मशीन में एकदम असली मशीन की तरह धुलकर साफ-सुथरा निकलता है। 

60 लाख से ज्यादा लोगों ने किया लाइक 

इस वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम 60 लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘क्या कोई कृपया इस बच्चे को प्रायोजित करके उसे शीर्ष विश्वविद्यालयों में पढ़ाने का खर्च उठा सकता है? मुझे लगता है कि वह इसके लायक है।’ दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘अरे यार, तुम तो जीनियस हो!’ तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘एलन मस्क नाइजीरिया में कब प्रवेश करेंगे?’ चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘ये लड़का तो तरक्की करेगा!!’ पांचवें यूजर ने लिखा कि, ‘बात सिर्फ वाशिंग मशीन बनाने की नहीं है, बात इस लड़के के व्यक्तित्व की है। आप देख सकते हैं कि वह कितना विनम्र और अविश्वसनीय रूप से बुद्धिमान है।’ छठे यूजर ने लिखा कि, ‘मुझे लगता है कि इस लड़के को किसी रोबोटिक्स कंपनी में नौकरी मिल जानी चाहिए। ‘ सातवें यूजर ने लिखा कि, ‘यह तो वाकई एक प्रतिभाशाली नौजवान है।’ आठवें यूजर ने लिखा कि, ‘आपके काम पर फिल्म बननी चाहिए, सच में बहुत शानदार है।’ 


डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

वंदे भारत से कितनी अलग है हाइड्रोजन ट्रेन ? स्पीड, लागत या डिजाइन कौन सी चीज है सबसे बेस्ट  

अमेरिका में बिजली कटौती होती है या नहीं ? भारतीय महिला ने Video बनाकर बताई सच्चाई, सुनकर चौंक जाएंगे

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here