Home वायरल Father Daughter Video, Aaj Ka Viral Video : 1 महीना रहकर पिता...

Father Daughter Video, Aaj Ka Viral Video : 1 महीना रहकर पिता को कैसा लगा अमेरिका

21
0

[ad_1]

अमेरिका में एक महीने बिताने के बाद एक भारतीय पिता की ईमानदार समीक्षा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। अमेरिका में एक महीने के अनुभव में पिता ने सकारात्मक पक्ष ज्यादा देखा। घूमने की सुविधा, सफाई और लोगों का व्यवहार उन्हें पसंद आया। खाने की थोड़ी दिक्कत को छोड़कर बाकी सब बढ़िया है- यह उनका निष्कर्ष है। उनकी बेटी नेहा ने वीडियो शेयर कर पिता के अनुभव को साझा किया, जिसमें उन्होंने खाने की थोड़ी दिक्कत के अलावा बाकी सब कुछ बढ़िया बताया।  

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @have.you.met.neha नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में पिता बताते हैं कि वे सिएटल, न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी समेत कई जगहों की यात्रा कर चुके हैं और अनुभव से बहुत खुश हैं। वे कहते हैं, ‘अभी बहुत खुशी है। बच्चों पर बहुत गर्व है।’ उन्होंने माउंट रेनियर की यात्रा का भी जिक्र किया, जहां वे करीब 8,000 फीट की ऊंचाई तक गए। वे बोले कि, ‘घूमने के लिए बढ़िया है। क्लीन भी बहुत है।’ 

केवल खाने-पीने में दिक्कत

हालांकि युवती के पिता को मुश्किल लगी। वे बोले कि, ‘थोड़ा खाने-पीने में हम इंडियंस को दिक्कत होती है। बाकी सब बढ़िया है।’ बेटी ने जब और पूछा कि अमेरिका में क्या पसंद या नापसंद है, तो उन्होंने सड़कों और लोगों की तारीफ की। वे बोले कि, ‘यूएस में सब अच्छा है। खाने-पीने में थोड़ी दिक्कत है, बाकी सब अच्छा है। रोड्स अच्छी हैं। लोग भी बढ़िया हैं।’ नेहा ने वीडियो का कैप्शन लिखा, ‘पापा के साथ मेरा पहला कोलैबोरेशन।’ यह पिता-बेटी की पहली जुड़ी हुई क्लिप है, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। 

यूजर्स ने पिता-पुत्री के बॉन्ड की तारीफ की 

वीडियो देखने वालों ने पिता-बेटी के बंधन की तारीफ की। कई यूजर्स ने पिता की सादगी और खुशी को सराहा। कुछ ने कहा कि भारतीय स्वाद के हिसाब से विदेशी खाना अक्सर चुनौती भरा होता है, लेकिन बाकी सुविधाएं प्रभावित करती हैं। स्वच्छता, अच्छी सड़कें और लोगों का व्यवहार पिता को पसंद आया। यह वीडियो उन कई कहानियों में शामिल हो गया है जहां भारतीय परिवार विदेश में शुरुआती अनुभव साझा करते हैं। खाने की आदतें बदलना सबसे आम चुनौती होती है, जबकि इंफ्रास्ट्रक्चर और जीवनशैली कई लोगों को आकर्षित करती है। पिता की बातों से साफ है कि वे बच्चों के साथ होने और नई जगह घूमने से खुश हैं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

पिता-बेटी के बीच की इस सहज बातचीत ने तुरंत ही गर्मजोशी भरी प्रतिक्रियाएं बटोरीं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘गर्वित माता-पिता और गर्वित बेटी।’

दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘देखा जा सकता है कि वह कितना खुश और गौरवान्वित है।’

तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘बहुत पसंद आया। कोई स्क्रिप्ट नहीं, सच्ची भावनाएं।’

चौथे यूजर ने लिखा कि, आपके और आपके परिवार के लिए बहुत खुश हूं!’

पांचवें यूजर ने लिखा कि, ‘अरे वाह! यह तो बहुत ही प्यारा है।’

एक और यूजर ने लिखा कि, ‘भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें।’

गौरतलब है कि, इससे पहले एक बेटी ने पिता को उनके 50वें बर्थडे पर बाइक गिफ्ट करके सरप्राइज दिया था। उस समय ये दिल छू लेने वाला Video वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

जब मम्मी-पापा को ऑफिस टूर पर Amazon कार्यालय लाई बेटी, शेयर किया इमोशनल Video; कहा- ‘हर लड़की का सपना’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here