Home खेल IND vs AFG: बारिश की वजह से पहले वनडे मैच में फिर...

IND vs AFG: बारिश की वजह से पहले वनडे मैच में फिर सकता है पानी, धर्मशाला में येलो अलर्ट की है वॉर्निंग

20
0

[ad_1]

भारत और अफगानिस्तान के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से होगा, जिसके साथ ही टीम इंडिया के साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी भी शुरू हो जाएगी। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले को एकतरफा अंदाज में एक पारी और 300 रनों से अपने नाम किया था, जिसके बाद अब उनसे वनडे सीरीज में भी सभी को ऐसे ही एकतरफा प्रदर्शन की उम्मीद है। इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के खूबसूरत ग्राउंड में खेला जाएगा लेकिन मौसम विभाग की तरफ से 13 जून को वहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे बारिश के चलते मुकाबला रद्द होने की भी आशंका जताई जा रही है।

धर्मशाला में 13 जून को है 90 फीसदी बारिश की आशंका

भारतीय मौसम विभाग की तरफ से धर्मशाला में 13 से 16 जून तक येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें 12 जून को वहां पर ऑरेंज अलर्ट है। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मैच की धर्मशाला में शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 पर होगी जिसमें टॉस एक बजे होगा। ऐसे में 13 जून के मौसम को लेकर बात की जाए तो उसमें दिन के समय एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार 90 फीसदी बारिश की उम्मीद जताई गई है, जबकि शाम होने के बाद इसमें बहुत अधिक गिरावट तो देखने को नहीं मिलेगी लेकिन ये 65 फीसदी तक लगभग पहुंच जाएगा। ऐसे में मुकाबले के दौरान बारिश का खलल पड़ना तो तय माना जा रहा है जिसमें ओवर्स की कटौती भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा मुकाबले के रद्द होने की आशंका भी बनी रहने वाली है। धर्मशाला में 13 जून के तापमान को लेकर बात की जाए तो वह 12 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है।

टीम इंडिया का अब तक रहा है एकतरफा रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का वनडे में रिकॉर्ड देखा जाए तो वह एकतरफा देखने को मिला है, जिसमें दोनों टीमों के बीच में कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं और इसमें से टीम इंडिया तीन मैचों को जीतने में कामयाब रही है जबकि मुकाबला टाई पर खत्म हुआ है। अभी तक भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे में मल्टी नेशंस टूर्नामेंट में ही भिड़ंत देखने को मिली है जिसमें ये पहली बार होगा जब दोनों टीमों के बीच में वनडे फॉर्मेट में द्विपक्षीय सीरीज खेली जा रही है।

ये भी पढ़ें

हार्दिक पांड्या के क्रिकेट करियर पर संकट, वनडे टीम से बाहर, T20I में नहीं मिली एंट्री

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान पहले वनडे की तारीख अचानक क्यों बदली, क्या है इसके पीछे की वजह

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here