Home बिहार गया में चलती ट्रेन में चढ़ते समय दिव्यांग यात्री का फिसला पैर,...

गया में चलती ट्रेन में चढ़ते समय दिव्यांग यात्री का फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई जान, CCTV फुटेज आया सामने

18
0

[ad_1]

बिहार के गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की तत्परता और जांबाजी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने के क्रम में एक दिव्यांग यात्री का पैर फिसल गया और वह गिर गया। हालांकि, मौके पर मौजूद RPF जवान ने सुझबुझ दिखाते हुए यात्री को तुरंत खींचकर सुरक्षित बचा लिया। इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कब की घटना

गया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-4 से गया-पटना मेमू ट्रेन के खुलते समय चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक दिव्यांग यात्री का अचानक अपना संतुलन खो बैठा। यात्री प्लेटफॉर्म पर गिरने के बाद ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप की ओर तेजी से जाने लगा। यह देख ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के दो जवानों ने बिना देर किए उसकी ओर दौड़ लगा दी। घटना 6 अक्टूबर 2026 की है। 

वायरल हो रहा सीसीटीवी फुटेज
गया स्टेशन से गाड़ी संख्या 63254 डाउन गया-पटना मेमू प्लेटफॉर्म नंबर-4 से रवाना हो रही थी। यात्रियों को चलती ट्रेन में चढ़ने से लगातार मना किया जा रहा था। इसी दौरान एक दिव्यांग यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। पैर फिसलने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर गया और देखते ही देखते ट्रेन के साथ घिसटता हुआ प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के खतरनाक गैप की तरफ जाने लगा। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक बलवंत कुमार सिंह और आरक्षी सावन कुमार ने तत्काल मोर्चा संभाला। दोनों जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना यात्री को पकड़ लिया और पूरी ताकत लगाकर उसे ट्रेन से दूर सुरक्षित स्थान पर खींच लिया।

कुछ ही सेकेंड की देरी यात्री के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन जवानों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। पूरी घटना प्लेटफॉर्म नंबर-4 के दिल्ली एंड स्थित लैडर पर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। आरपीएफ ने इसे ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत की गई कार्रवाई बताया है। दोनों जवानों की त्वरित सूझबूझ और साहस से दिव्यांग यात्री की जान बच गई। घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश कितनी खतरनाक हो सकती है।

(रिपोर्ट – अजीत कुमार)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here