Home खेल IPL के बाद अब इस मशहूर T20 लीग में भी दिखेगा इम्पैक्ट...

IPL के बाद अब इस मशहूर T20 लीग में भी दिखेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल, U23 खिलाड़ी को खिलाना होगा अनिवार्य

18
0

[ad_1]

श्रीलंका की लोकप्रिय T20 लीग यानी लंका प्रीमियर लीग में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर अब लंका प्रीमियर लीग 2026 में भी इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू किया जाएगा। इसके साथ ही सभी टीमों के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कम से कम एक अंडर-23 खिलाड़ी को शामिल करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन नए नियमों ने 1 जून को कोलंबो में आयोजित ड्राफ्ट के दौरान फ्रेंचाइजियों की रणनीति को पूरी तरह बदल दिया।

LPL के नए नियम के अनुसार, हर टीम को ऐसा खिलाड़ी मैदान पर रखना होगा जिसका जन्म 1 जुलाई 2003 या उसके बाद हुआ हो। खास बात यह है कि इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के इस्तेमाल के बाद भी टीम में एक अंडर-23 खिलाड़ी का मौजूद रहना जरूरी होगा। ऐसे में फ्रेंचाइजियों को अपने स्क्वॉड चयन और मैच रणनीति पर अतिरिक्त ध्यान देना पड़ा। हालांकि, क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इम्पैक्ट प्लेयर नियम के समर्थक नहीं रहे हैं, लेकिन यह नियम अब LPL में भी लागू होने जा रहा है। ड्राफ्ट से पहले सभी पांच फ्रेंचाइजियों के लिए यह सबसे बड़ा चर्चा का विषय था।

अंडर-23 खिलाड़ियों की कमी बनी चुनौती

फ्रेंचाइजियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती योग्य अंडर-23 खिलाड़ियों की उपलब्धता रही। श्रीलंका की कई अंडर-19 प्रतिभाएं जुलाई में भारत के खिलाफ सीरीज खेलने वाली हैं, जिसके कारण वे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। ऐसे में टीमों को युवा खिलाड़ियों और अनुभवी सितारों के बीच संतुलन बनाना पड़ा। ड्राफ्ट के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पथुम निसांका और तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोटों से जूझ रहे हैं। निसांका को वेस्टइंडीज दौरे की टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका वर्कलोड मैनेज किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के श्रीलंका दौरे से पहले फिट होने के लिए उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ सकती है।

चार टीमों के बदले नाम और मालिक

LPL 2026 में चार फ्रेंचाइजियां नए मालिकों और नए सपोर्ट स्टाफ के साथ उतरेंगी। इसके साथ कुछ टीमों के नाम भी बदल गए हैं। 5 में से चार टीमों ने नए मालिक और कोचिंग स्टाफ की घोषणा की है और उनके साथ-साथ टीमों के नए नाम भी रखे गए हैं। अब जाफना का नाम बदलकर SC जाफना किंग्स, गाले का नाम गाले गैलेंट्स, कैंडी का नाम कैंडी रॉयल्स और कोलंबो का नाम कोलंबो कैप्स कर दिया गया है।

करीब चार घंटे तक चले ड्राफ्ट में प्रत्येक टीम को कम से कम 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड तैयार करना था। खिलाड़ियों को प्लैटिनम, गोल्ड, क्लासिक, एसोसिएट और इमर्जिंग अंडर-23 श्रेणियों में बांटा गया था। ड्राफ्ट और प्री-साइनिंग्स में जिन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, उनमें भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर, श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा, पाकिस्तान के विस्फोटक ओपनर साहिबजादा फरहान, अनुभवी श्रीलंकाई स्टार एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चांदीमल शामिल रहे। इसके अलावा अविष्का फर्नांडो और चरित असलांका को पहले राउंड में चुना गया, जबकि विदेशी खिलाड़ियों में रहमानुल्लाह गुरबाज और मोहम्मद नवाज सबसे चर्चित नाम रहे।

यह भी पढ़ें:

IND W vs ENG W Live Streaming: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव

IPL चैंपियन बनने के बाद RCB के प्लेयर पर गिरी गाज, BCCI ने सुनाई कड़ी सजा

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here