Home अंग प्रदेश कटिहार में धूप-छांव के बीच उमस बरकरार, दोपहर बाद हल्की बारिश के...

कटिहार में धूप-छांव के बीच उमस बरकरार, दोपहर बाद हल्की बारिश के आसार

19
0

[ad_1]

कटिहार : जिले में रविवार सुबह से धूप खिली हुई है, लेकिन उमस से लोगों को राहत नहीं मिली है. मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और दिनभर धूप-छांव का दौर बना रहेगा. दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है.

सुबह न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि महसूस होने वाला तापमान 35 से 36 डिग्री के आसपास रहा. आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है. सुबह 9 बजे तापमान करीब 30 डिग्री और 10 बजे 31 डिग्री के आसपास रह सकता है. दोपहर 12 से 2 बजे के बीच तापमान बढ़कर 32 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.

दोपहर बाद बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार सुबह 10 बजे बारिश की संभावना करीब 30 फीसदी और दोपहर 2 बजे 60 फीसदी तक बतायी गयी है. दिन में कुछ समय के लिए हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि, भारी बारिश की संभावना कम है. दोपहर बाद फिर से धूप निकल सकती है और शाम तक मौसम साफ होने का अनुमान है.

शाम 6 बजे के बाद तापमान में गिरावट शुरू होगी. इस दौरान तापमान 29 से 28 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है, जबकि रात 11 बजे तक इसके 27 डिग्री तक गिरने का अनुमान है.

धान की फसल को बारिश से फायदा, खेतों में जलजमाव की चिंता

पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से धान की फसल को फायदा पहुंचा है. हालांकि, जिले के निचले इलाकों के खेतों में जलजमाव की समस्या भी बनी हुई है. शुक्रवार तक जिले में हल्की बारिश दर्ज की गयी थी.

सोमवार को भी हल्की बारिश के आसार

सोमवार को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की 10 से 20 फीसदी संभावना है. अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री रहने का अनुमान है. मंगलवार से मौसम के और साफ होने तथा धूप तेज होने की संभावना है.

कुल मिलाकर रविवार को कटिहार में उमस भरा मौसम, धूप-छांव और दोपहर बाद हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

The post कटिहार में धूप-छांव के बीच उमस बरकरार, दोपहर बाद हल्की बारिश के आसार appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here