Home मनोरंजन Theatre Releases This Week: थिएटर जाने का है प्लान? इस हफ्ते 'GDN'...

Theatre Releases This Week: थिएटर जाने का है प्लान? इस हफ्ते 'GDN' से 'बगवान' तक रिलीज होंगी 11 नई फिल्में

25
0

[ad_1]

Theatre Releases This Week: अगर इस हफ्ते दोस्तों या परिवार के साथ थिएटर जाने का प्लान है, तो पहले ये लिस्ट देख लीजिए. 13 से 19 जुलाई के बीच कई नई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. इनमें आर माधवन की ‘GDN’, ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’, ‘अनबे डायना’, ‘वरवु’ और ‘बगवन’ जैसी फिल्में शामिल हैं. रोमांस से लेकर एक्शन और थ्रिलर तक, इस हफ्ते हर टेस्ट के लिए कुछ न कुछ नया रिलीज होने वाला है.

Varavu – 16 जुलाई

अगर आपको एक्शन और बदले की कहानी पसंद है, तो ‘वरवु’ आपके लिए है. इसमें एक शख्स अपने परिवार के साथ हुए अन्याय का बदला लेने अपने गांव लौटता है.

Rahun Main Tere Rubaru – 17 जुलाई

अगर आपको सस्पेंस और थ्रिल पसंद है, तो ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ आपके लिए है. फिल्म की कहानी एक व्लॉगर की है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसका हमशक्ल उसकी जगह ले लेता है और उसकी गर्लफ्रेंड का अपहरण कर देता है.

GDN – 17 जुलाई

आर माधवन की ‘GDN’ इस हफ्ते की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. यह भारत के मशहूर वैज्ञानिक और उद्योगपति जी.डी. नायडू की जिंदगी पर बनी बायोपिक है. फिल्म में उनके संघर्ष और उपलब्धियों को दिखाया गया है.

Anbe Diana – 17 जुलाई

अगर आपको रोमांटिक कॉमेडी पसंद है, तो ‘अन्बे डायना’ देख सकते हैं. फिल्म एक तेलुगु लड़के और एंग्लो-इंडियन लड़की की मजेदार लव स्टोरी दिखाती है.

Achyuta Avataaram – 17 जुलाई

यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक लड़की ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ती है. फिल्म दिखाती है कि कैसे वह अपने गांव को बचाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है.

Oh…! Sukumari – 17 जुलाई

यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. कहानी एक ऐसे लड़के की है, जिसे एक लड़की से प्यार हो जाता है, लेकिन लड़की के परिवार का एक बड़ा राज उसकी जिंदगी बदल देता है.

Sarvantaryami – 17 जुलाई

यह फिल्म मोबाइल फोन और डिजिटल दुनिया के गलत इस्तेमाल पर बनी है. इसमें दिखाया गया है कि टेक्नोलॉजी का गलत उपयोग परिवार और समाज पर क्या असर डाल सकता है.

Father’s Day – 17 जुलाई

यह एक इमोशनल कॉमेडी-ड्रामा है. कहानी एक ऐसे बेटे की है, जो अपने बिछड़े पिता से मिलने के लिए लंबी बाइक यात्रा पर निकलता है.

Oka Court Case – 17 जुलाई

यह फिल्म एक कपल की कहानी है, जिनका ब्रेकअप होने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच जाता है. फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा का तड़का देखने को मिलेगा.

Vadala – 17 जुलाई

यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक कपल की जिंदगी में एक अनजान शख्स की एंट्री सब कुछ बदल देती है. इसके बाद कहानी कई बड़े ट्विस्ट लेती है.

Bagavan – 17 जुलाई

अगर आपको रहस्य और थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो ‘बगवान‘ आपके लिए है. कहानी एक टैक्सी ड्राइवर की है, जो एक प्राचीन रहस्य को सुलझाने की कोशिश करता है.

यह भी पढ़ें: Maa Inti Bangaaram OTT Release: 100 करोड़ छापने के बाद अब OTT पर दस्तक देगी सामंथा की ‘मा इंती बंगारम’, जानें रिलीज डेट

The post Theatre Releases This Week: थिएटर जाने का है प्लान? इस हफ्ते 'GDN' से 'बगवान' तक रिलीज होंगी 11 नई फिल्में appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here