Home झारखंड बोकारो में कांग्रेस नेता के भाई की चेन छीनी, 2 बार फेल...

बोकारो में कांग्रेस नेता के भाई की चेन छीनी, 2 बार फेल हुए तो तीसरी बार आए लुटेरे, CCTV में कैद हुई वारदात

21
0

[ad_1]

झारखंड के बोकारो में कांग्रेस नेता के भाई से दिन दहाड़े चेन छीन ली गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। लूटी गई चेन की कीमत 3 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र की है। सेक्टर-2 (सी) में दिनदहाड़े चेन छिनतई की घटना से सनसनी फैल गई। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता के भाई मुन्ना कुमार घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक सवार आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

जांच में सामने आया है कि तीन लुटेरे दो बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे। पहले उन्होंने एक महिला को टारगेट करने की कोशिश की। महिला के गले में चेन नहीं देखकर अपराधी बाइक घुमाकर वापस आए।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे लुटेरे

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि हरे रंग की शर्ट पहने एक आरोपी एक बाइक सवार से उतरकर दूसरे बाइक पर सवार हुआ और फिर झपट्टा मारकर मुन्ना कुमार के गले से सोने का चेन छीनकर भाग गया। पीड़ित ने उनका पीछा भी किया, लेकिन तब तक दोनों बाइक पर सवार तीनों आरोपी फरार हो गए। पीड़ित मुन्ना कुमार ने बताया कि उनके गले में करीब 18 ग्राम का सोने का चेन थी, जिसकी कीमत ढाई से तीन लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि घर के बाहर टहल रहे थे इसी दौरान लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। वह उनके पीछे भागे, लेकिन पकड़ नहीं पाए।

पहले दो बार फेल हुए थे लुटेरे

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि बताया जा रहा है कि अपराधियों ने ये तीसरा प्रयास किया था। इससे पहले दो बार वो असफल हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वही सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि अपराधी बहुत जल्द सलाखों के पीछे होंगे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अपाचे बाइक में अपराधी दिख रहे हैं।

पुलिस ने क्या बताया?

बोकारो सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि बीएसटी थाना को यह सूचना प्राप्त हुई कि दोपहर लगभग 2:30 बजे सेक्टर टू सी में एक व्यक्ति के साथ चैन स्नचिंग की घटना हुई है। घटना की सूचना के तुरंत बाद बीएस सिटी थाना थाना में त्वरित कारवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंची और पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश के आलोक में चारों तरफ नाकेबंदी करके चेकिंग लगाया गया। हम लोगों ने हमें अभी तक बहुत सारे क्लू मिले हैं। हम लोग उस काम कर रहे हैं। कारवाई करते हुए चेन स्नचर को पकड़ने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे में दो बाइक पर तीन आरोपी दिख रहे हैं। हम लोग अभियुक्तों को लगभग चिन्हित कर चुके हैं। सीसीटीवी का हम लोग एनालिसिस कर रहे हैं चारों तरफ और उनके रूट को एनालाइज कर रहे हैं। कहां गए हैं। हम लोग चिन्हित करके त्वरित कार्रवाई करेंगे।

(बोकारो से मृत्युंजय की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- 

मऊ पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में चेन स्नैचर हुआ घायल, अस्‍पताल में भर्ती

देवास में 2 शातिर चोर गिरफ्तार, बुजुर्ग से दिनदहाड़े लूटी 1.50 लाख की चेन, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने धर दबोचा

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here