Home वायरल मां को पहली बार हवाई यात्रा कराते ही गदगद हुई बेटी, फेवरेट...

मां को पहली बार हवाई यात्रा कराते ही गदगद हुई बेटी, फेवरेट मेमोरी को Video में किया कैद; देखें रिएक्शन

20
0

[ad_1]

माता-पिता के लिए छोटी-छोटी खुशियां जुटाना बच्चों के लिए सबसे बड़ा तोहफा होता है। हाल ही में एक ऐसी ही भावुक घटना सोशल मीडिया पर छा गई है। स्वति शर्मा नाम की युवती ने अपनी मां की जिंदगी की पहली हवाई यात्रा का वीडियो बनाया और इसे “अब तक की सबसे पसंदीदा याद” बताया। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोगों के दिलों को छू गया। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @swatii_sharma नामक हैंडल से शेयर किया गया है। स्वति शर्मा ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) से अपनी मां की पहली फ्लाइट का पल कैद किया। वीडियो में मां सूटकेस हाथ में लिए कैमरे के सामने खुशी-खुशी पोज देती नजर आती हैं। वे एयरपोर्ट के आसपास बच्चे जैसी जिज्ञासा से चारों तरफ देखती हैं। फिर फ्लाइट के अंदर विंडो सीट पर बैठकर बाहर के नजारे को निहारती हैं और हाथ जोड़कर मुस्कुराती हैं। उनकी मुस्कान में उत्साह और शुद्ध खुशी साफ झलकती है।   

‘मां की पहली फ्लाइट फेवरेट मेमोरी’

वीडियो के साथ स्वति ने कैप्शन लिखा, “आपकी मां की पहली फ्लाइट आपकी अब तक की सबसे पसंदीदा याद बन जाती है।” उन्होंने बताया कि इस रील को बनाने से पहले और बाद में कई बार रो पड़ीं। लेकिन मां की वह मुस्कान सब कुछ सार्थक बना गई। स्वति के शब्दों में यह साधारण यात्रा परिवार के लिए खास याद बन गई। यह पल सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि मां-बेटी के रिश्ते की गहराई को दर्शाता है। कई भारतीय परिवारों में माता-पिता ने जीवन भर बच्चों के लिए त्याग किए, लेकिन खुद कभी हवाई जहाज में नहीं बैठे। बेटे-बेटियां अब उन सपनों को पूरा कर रही हैं। वीडियो में मां का बच्चा जैसा उत्साह देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दिल छू लेने वाली हैं। एक यूजर ने लिखा, “उन लोगों के साथ यादें बनाना सबसे अच्छा निवेश है जिन्होंने आपको पाला।” 

एक और यूजर ने कहा कि, “सबसे बेहतर एहसास।” 

दूसरे ने कहा, “इस तरह आपने जीवन में सब कुछ पा लिया।” कई लोगों ने इसे “कोर मेमोरी अनलॉक्ड” बताया। 

कुछ ने कहा कि वीडियो देखकर उनकी भी आंखें नम हो गईं और वे जल्द ही अपने माता-पिता को फ्लाइट पर ले जाने की योजना बना रहे हैं।

गौरतलब है कि, इससे पहले मां को पहली बार मूवी थिएटर लाने वाली बेटी का वीडियो वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –


ट्रेन में बैठकर मम्मी-पापा से विदा लेती बेटी का Video वायरल, खूबसूरत लम्हा देखते ही इमोशनल हुए लोग

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here