[ad_1]

कटिहार में बुधवार को मौसम बदला रहेगा. आसमान में दिनभर बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है. सुबह 8:43 बजे जिले का तापमान 30°C दर्ज किया गया, लेकिन 83% ह्यूमिडिटी के कारण 38°C जैसी गर्मी महसूस हो रही है. हवा की रफ्तार करीब 14 किमी/घंटा रही.
दोपहर में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार सुबह से ही बारिश शुरू हो सकती है. दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक बारिश की संभावना अधिक है. इस दौरान तेज गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. शाम के बाद बारिश में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन रात में फिर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
गंगा के जलस्तर को लेकर भी सतर्कता जरूरी
गंगा के किनारे बसे कुरसेला, बरारी, मनिहारी और अमदाबाद के दियारा व निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या बढ़ सकती है.
पूरे सप्ताह सक्रिय रहेगा मानसून
बुधवार को अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 28°C के आसपास रहने का अनुमान है. गुरुवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश, जबकि रविवार को फिर गरज के साथ बारिश के आसार हैं. किसानों के लिए बारिश फायदेमंद हो सकती है, लेकिन जलजमाव और वज्रपात वाले इलाकों में सावधानी जरूरी है.
The post कटिहार में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, उमस से मिलेगी राहत appeared first on Prabhat Khabar.
[ad_2]
Source link















