[ad_1]

कुरसेला : कटिहार जिले के कुरसेला में पुलिस ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी मैदान के समीप ट्रैक्टर पर लदे 200 बोरा यूरिया को जब्त किया. पुलिस ने यूरिया के साथ ट्रैक्टर को भी जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब खाद के स्रोत और उसकी डिलीवरी से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी है.
भागलपुर का रहने वाला है गिरफ्तार चालक
गिरफ्तार चालक की पहचान चमक लाल शर्मा, पिता छतरी शर्मा, निवासी ढोलबज्जा थाना क्षेत्र, जिला भागलपुर के रूप में हुई है. पुलिस ने संदेह के आधार पर चालक से पूछताछ की और इसके बाद यूरिया लदे ट्रैक्टर को जब्त करने की कार्रवाई की.
खाद कहां से आई, कहां होनी थी डिलीवरी?
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यूरिया की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था. मामले में संबंधित जानकारियां जुटाई जा रही हैं. पुलिस ने जब्त यूरिया के संबंध में कृषि विभाग के संबंधित अधिकारियों को भी जानकारी दी है.
प्रारंभिक तौर पर खाद की कालाबाजारी की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
The post कटिहार में यूरिया की खेप जब्त, 200 बोरा खाद के साथ चालक गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.
[ad_2]
Source link














