[ad_1]

Amrit Bharat Station Scheme: बरारी (कटिहार). पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल अंतर्गत कटिहार-बरौनी रेलखंड स्थित काढ़ागोला रोड रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकरण किया जा रहा है. रेलवे मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत स्टेशन परिसर में विभिन्न निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं. हालांकि स्टेशन के बाहर स्थित जर्जर सार्वजनिक शौचालय के कारण निर्माण कार्य प्रभावित होने लगा है.
अतिक्रमण हटा, लेकिन शौचालय अब भी बना बाधा
रेलवे के निर्देश पर स्टेशन परिसर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है. इसके बावजूद स्टेशन के बाहर बना सार्वजनिक शौचालय अब तक नहीं हटाया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यही शौचालय स्टेशन विकास कार्य में सबसे बड़ी बाधा बन गया है.
पासवे और सड़क निर्माण का काम रुका
ग्रामीणों के अनुसार नए स्टेशन भवन से सड़क संपर्क और यात्रियों के लिए बनाए जा रहे पासवे का निर्माण शौचालय के पास आकर रुक गया है. जब तक इस संरचना को नहीं हटाया जाएगा, तब तक आगे का निर्माण कार्य पूरा होना संभव नहीं होगा.
यात्रियों के उपयोग के लायक नहीं है शौचालय
स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक शौचालय काफी जर्जर हो चुका है और रेल यात्रियों के उपयोग के अनुकूल भी नहीं है. इसके कारण यात्रियों को भी सुविधा नहीं मिल रही है और रेलवे परियोजना की गति भी प्रभावित हो रही है.
डीआरएम से की गई हस्तक्षेप की मांग
Amrit Bharat Station Scheme: ऐतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढ़ागोला साहिब प्रबंधक कमेटी ने सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से हस्तक्षेप कर सार्वजनिक शौचालय सहित अन्य बाधाओं को हटाने की मांग की है. समिति का कहना है कि इससे अमृत भारत स्टेशन योजना के निर्माण कार्य में तेजी आएगी और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं समय पर मिल सकेंगी.
The post काढ़ागोला रोड स्टेशन निर्माण में जर्जर शौचालय बना बाधा, डीआरएम से हटाने की मांग appeared first on Prabhat Khabar.
[ad_2]
Source link















