Home वायरल क्या आप भी कोल्ड ड्रिंक पीते हैं? सीलबंद बोतल में तैरती दिखी...

क्या आप भी कोल्ड ड्रिंक पीते हैं? सीलबंद बोतल में तैरती दिखी मछली जैसी चीज, क्वालिटी को लेकर उठे सवाल

15
0

[ad_1]

क्या आप भी कोल्ड ड्रिंक पीते हैं? अगर हां, तो बोतल खरीदने के बाद उसे पीने से पहले एक बार अच्छी तरह जरूर देख लें। ओडिशा के बरगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक सीलबंद कोल्ड ड्रिंक की बोतल के अंदर मछली जैसी दिखने वाली कोई चीज तैरती हुई नजर आने का आरोप है। इस घटना के बाद बोतलबंद पेय पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, बरगढ़ के निवासी विजय मिश्रा एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक खरीदकर लाए थे। वह इसे पीने वाले थे। इसी दौरान वह बोतल पर लिखी एक्सपायरी डेट की जांच कर रहे थे। तभी उनकी नजर बोतल के अंदर तैरती हुई एक संदिग्ध चीज पर पड़ी। बताया जा रहा है कि यह चीज देखने में छोटी मछली जैसी लग रही थी। बोतल सीलबंद थी और उसके अंदर इस तरह की चीज दिखाई देने से मामला चर्चा का विषय बन गया। अगर वह बिना ध्यान दिए कोल्ड ड्रिंक पी लेते, तो संभव था कि उनकी नजर इस पर नहीं पड़ती। आपको बता दें कि हाल ही में बिहार के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में खाने में कीड़ा मिलने के दावे के बाद हंगामा मच गया था।

पी लेते तो शरीर को नुकसान होता- ग्राहक

विजय मिश्रा ने कहा- “आज मेरा जन्मदिन था तो मैं हमारे घर के नजदीक डेली नीड्स स्टोर से कोल्ड ड्रिंक लेने गया था। कोल्ड ड्रिंक खरीदते समय दुकान वाले ने मुझे जो बोतल दी, उसके अंदर मछली जैसा कुछ है। मछली है या मांस का कुछ टुकड़ा है। अगर इसे पी लेते तो शरीर को नुकसान होता, जान जाने का भी खतरा हो सकता था, शरीर खराब हो जाता। जो कोल्ड ड्रिंक बेचते हैं, जो कंपनियां इसका मैन्युफैक्चरिंग करती हैं, वो लोग ठीक से लैब टेस्ट नहीं कर रहे हैं। मार्केट में छोड़ने से पहले कोई जांच नहीं कर रहे हैं। इतनी बड़ी कंपनी होकर अगर इतनी लापरवाही बरत रही है तो मैं यहां के फूड इंस्पेक्टर और प्रशासन को बताना चाहता हूं कि वो लोग प्रॉपर विजिट करें, जहाँ पर ये बनता है उसकी जांच करें।”

कंपनी के नाम पर कंज्यूमर केस करूंगा- ग्राहक

विजय मिश्रा ने आगे कहा- “- “मैंने देख लिया, अगर बिना देखे पी लेता तो मेरे शरीर का क्या होता मुझे नहीं पता। मैंने बोतल रखा है कि मैं कंपनी के नाम पर कंज्यूमर केस करूंगा, जो होगा फिर देखा जाएगा। मैं लोगों को यही सुझाव दूंगा कि आप पीने से पहले बोतल देख लीजिए, बोतल के अंदर कुछ है कि नहीं, उसका मैन्युफैक्चरिंग कब का है और एक्सपायरी डेट कब की है।” हालांकि, बोतल के अंदर दिखाई दे रही चीज वास्तव में क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं है और खाद्य विभाग द्वारा जांच का इंतजार किया जा रहा है। (रिपोर्ट: शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें- लोगों को खाना खिलाते समय पोस्ट में Mr. Beast को करती थी टैग, एक साल बाद खुद मिलने आया यूट्यूबर; Video Viral

गर्लफ्रेंड ने डेट के बाद गंजे ब्वॉयफ्रेंड को किया फ्रेंडज़ोन, दिल टूटने के बाद बंदे ने ₹1 लाख वापस मांगे; वायरल हुई पोस्ट



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here