Home झारखंड झारखंड के चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार...

झारखंड के चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार

20
0

[ad_1]

चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के शीतला मंदिर इलाके में किराये के मकान में रह रही युवती की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अनीता बिंद के रूप में की गयी है। अनीता बिंद सोनुआ प्रखंड के महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थी। अनीता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली थी। 

बताया जा रहा है कि अनीता करीब 15 दिन पहले ही शीतला मंदिर इलाके में किराये के मकान में रहने आई थी। गुरुवार को एक युवक को अनीता के किराये के मकान के अन्दर संदिग्ध स्थिति में घुसते देखा गया। मकान मालिक ने उससे पूछताछ की तो युवक ने खुद को अनीता का परिचित और प्रेमी बताया और उससे मिलने आने की बात कही।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

इसके बाद जब मकान के अंदर जाकर देखा गया तो अनीता खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान थे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। संदिग्ध युवक की पहचान अनिल कुमार बिंद के रूप में हुई है और वह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे रस्सी से बांध दिया। इसके बाद उसकी पिटाई भी की गई। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

प्रारंभिक तौर पर पुलिस इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है, हालांकि हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक मकान में कैसे पहुंचा, दोनों के बीच क्या संबंध था और हत्या के पीछे आखिर क्या कारण था।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद शीतला मंदिर इलाके में दहशत है और लोगों के बीच मामले को लेकर चर्चा का माहौल गर्म है। इससे पहले धनबाद में भी एक महिला की हत्या कर दी गई थी। 

रिपोर्ट- गंगाधर पांडे

ये भी पढ़ेंः जिसके नाम से दहलता था पूरा ‘वासेपुर’, उस बंटी खान को लोगों ने पुलिस के सामने जमकर पीटा, देखें Video

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here