Home अंग प्रदेश बिहार चुनाव लाइव:स्नातक-शिक्षक के आठ सीटों पर वोटिंग, 150 प्रत्याशी मैदान में;...

बिहार चुनाव लाइव:स्नातक-शिक्षक के आठ सीटों पर वोटिंग, 150 प्रत्याशी मैदान में; थोड़ी देर में शुरू होगा मतदान – Bihar Mlc Elections Live: Voting Underway For 8 Graduate And Teacher Constituency Seats Jdu Bjp Rjd Jansuraj

16
0

[ad_1]

07:30 AM, 23-Oct-2026

बिहार चुनाव लाइव: स्नातक-शिक्षक के आठ सीटों पर वोटिंग, 150 प्रत्याशी मैदान में; थोड़ी देर में शुरू होगा मतदान

बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में आज चुनाव है। आठ बजे से मतदान शुरू होगा। सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। इस चुनाव में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र तथा पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। यह सामान्य विधानसभा चुनाव जैसा चुनाव नहीं है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में निर्धारित योग्यता वाले पंजीकृत स्नातक मतदाता और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पात्र शिक्षक मतदाता मतदान करते हैं। चार स्नातक सीटों पर करीब 4.85 लाख मतदाता हैं, जबकि चार शिक्षक सीटों पर करीब 45,660 मतदाता हैं। इस तरह शुक्रवार को कुल 532847 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 386199 पुरुष और 146611 महिला हैं। स्नातक श्रेणी की सीटों के लिए कुल 492594 और शिक्षक श्रेणी की सीटों के लिए 40253 मतदाता हैं। इनमें 37 मंगलामुखी (थर्ड जेंडर) मतदाता हैं। कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here