Home झारखंड झारखंड राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: कांग्रेस के साथ हो गया ‘खेला’, JMM-RJD पर...

झारखंड राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: कांग्रेस के साथ हो गया ‘खेला’, JMM-RJD पर लगाया आरोप, राजद का आ गया बयान

21
0

[ad_1]

झारखंड: NDA समर्थित राज्यसभा चुनाव उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत पर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा, “हमारे पास 26 वोट थे और हमें 21 वोट मिले, जबकि 1 वोट अमान्य हो गया। हमारे गठबंधन में 16 वोट हमारे थे, 4 JMM के, 4 RJD के और 2 CPI(ML) के थे। ऐसा लगता है कि हमें RJD और CPI(ML) के वोट नहीं मिले… धोखा हुआ है, और धोखा वहीं होता है जहां भरोसा हो। हम सभी को इस बारे में गंभीरता से सोचना होगा…”

कांग्रेस प्रभारी ने क्या आरोप लगाया?

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि इंडिया गठबंधन को राष्ट्रीय जनता दल और वामदल ने धोखा दिया। उन्होंने आशंका जताई कि आरजेडी और वामदल के विधायकों ने पैसा लेकर एनडीए समर्थित प्रत्याशी के हक में वोटिंग की है। के. राजू ने दावा किया कि प्रणव झा को कांग्रेस के सभी 16 विधायकों का वोट मिला।

कांग्रेस के बयान पर राजद ने क्या कहा?
झारखण्ड में कांग्रेस उम्मीदवार की हार के बाद कांग्रेस पार्टी की तरफ से राजद की भूमिका पर सवाल उठाने को लेकर राजद का बयान आया है। राजद ने कहा, झारखंड प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस अपने ही सभी विधायकों का समर्थन हासिल करने में नाकाम रही। दूसरे दलों पर बिना सोचे-समझे अनर्गल आरोप लगाने से पूर्व स्वयं में झांककर मंथन और चिंतन करना चाहिए कि विगत मार्च महीने में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों में कांग्रेस के हरियाणा से 5, ओड़िशा से 2 और बिहार से 3 विधायकों ने BJP के पक्ष में खुलकर क्रॉस वोटिंग की तथा जानबूझकर नदारद रहे।

यही नहीं उन विधायकों ने खुलकर कैमरा पर आकर कहा कि महागठबंधन का उम्मीदवार उनकी पसंद का नहीं था, उनके शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें कोई निर्देश नहीं दिया इत्यादि इत्यादि। सबूत के तौर पर वीडियो संलग्न है। अब तक उन विधायकों के खिलाफ क्या कोई कार्रवाई की गई? बिहार में वही लोग इनके शीर्ष प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठकर अब प्रेस वार्ता भी करते फिरते हैं।

कितने सीटों पर हुआ था चुनाव?
झारखंड में दो सीटों के लिए हो रहा राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवाणी को 28 और बैजनाथ राम को 31 वोट मिले। राज्यसभा चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी रंजीत कुमार बताया कि राज्य सभा के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 में तीन अभ्यर्थी प्रणव झा, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बैजनाथ राम, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और नाथवाणी परिमल, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में थे। मतदान में 81 मतदाताओं ने अपना मत का प्रयोग किया। मतदान स्थल में मतों की गिनती की गई। मतों की गणना में 78 मत वैद्य पाये गये और 03 मत रद्द किये गये। जिसके बाद भारत निर्वाचन आयोग से सहमति लेने के बाद बैजनाथ राम और परिमल नाथवानी को निर्वाचित घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें:
झारखंड राज्यसभा चुनाव में BJP समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को बड़ा झटका!



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here