Home अंग प्रदेश Bihar News:शराबबंदी वाले बिहार में Bso नशे में गिरफ्तार, ‘जिला प्रशासन’ लिखी...

Bihar News:शराबबंदी वाले बिहार में Bso नशे में गिरफ्तार, ‘जिला प्रशासन’ लिखी सरकारी कार से मिली शराब – Bso Deepak Kumar Bhardwaj Arrested With Liquor District Administration Car Under Prohibition Act

28
0

[ad_1]

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन लखीसराय से सामने आई एक घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खगड़िया सदर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) दीपक कुमार भारद्वाज और उनके चालक को लखीसराय पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी ‘जिला प्रशासन’ बोर्ड लगी हुंडई क्रेटा कार से विदेशी शराब और बीयर की बोतलें भी बरामद की हैं। मेडिकल जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि होने के बाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस

लखीसराय टाउन थाना पुलिस को सूचना मिली कि खगड़िया सदर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार भारद्वाज अपने लखीसराय स्थित पूर्वी कार्यानंद नगर आवास पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारी को उनके चालक दीपक कुमार के साथ हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव में राजद ने भाजपा प्रत्याशी की डिग्री पर उठाया सवाल, जानिए पूरा मामला

‘जिला प्रशासन’ लिखी कार से मिली शराब

पुलिस ने मौके पर खड़ी हुंडई क्रेटा कार की तलाशी ली। कार के आगे “जिला प्रशासन” और पीछे “आपूर्ति पदाधिकारी” का बोर्ड लगा हुआ था। तलाशी के दौरान वाहन की पिछली सीट से 750 एमएल की 5 बोतल विदेशी शराब और 600 एमएल की 5 बोतल बीयर बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया।

मेडिकल जांच में हुई शराब पीने की पुष्टि

गिरफ्तारी के बाद उत्पाद विभाग की टीम को बुलाकर दोनों की मेडिकल जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और उनके चालक, दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले से भी दर्ज है एक मामला

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार भारद्वाज के खिलाफ लखीसराय थाना कांड संख्या 185/26 पहले से दर्ज है। उस मामले में भी पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। अब पुराने मामले में भी आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने क्या कहा

टाउन थाना के अपर थानाध्यक्ष ज्योतिष प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। मौके से अधिकारी और उनके चालक को नशे की हालत में पकड़ा गया। वाहन की तलाशी में 5 बोतल बीयर और 5 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। मेडिकल जांच में दोनों के शराब सेवन की पुष्टि हुई है। दोनों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशासनिक महकमे में मची हलचल

गिरफ्तार अधिकारी की पहचान दीपक कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है, जो वर्तमान में खगड़िया सदर में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं। सरकारी पहचान वाली गाड़ी से शराब बरामद होने और जिम्मेदार अधिकारी के नशे में पकड़े जाने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। इस कार्रवाई ने शराबबंदी कानून के पालन को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here