Home अंग प्रदेश टीएनबी लॉ कॉलेज : एलएलबी की 324 सीटें बहाल करने की मांग,...

टीएनबी लॉ कॉलेज : एलएलबी की 324 सीटें बहाल करने की मांग, एनएसयूआइ व युवा कांग्रेस ने दिया धरना

17
0

[ad_1]

LLB Admission : भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को टीएनबी लॉ कॉलेज, भागलपुर में एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में पूर्व की तरह 324 सीटों पर नामांकन दोबारा शुरू कराने की मांग उठाना था.

छात्र हित में सीटें बहाल करने की मांग

धरना के दौरान एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि छात्रों के हितों को देखते हुए एलएलबी की सीटों की संख्या फिर से 324 की जानी चाहिए. उनका कहना था कि इससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को नामांकन का अवसर मिलेगा और तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के लगभग 70 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को प्रवेश का लाभ मिल सकेगा.

सीटों में कटौती से भविष्य पर संकट

धरना का नेतृत्व युवा कांग्रेस के नेता विकास सिंह और एनएसयूआई के अमन कुमार मिनाटी ने किया. उन्होंने कहा कि सीटों में भारी कटौती से हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित होगा. उनका आरोप था कि कम सीटों के कारण बड़ी संख्या में योग्य छात्र प्रवेश से वंचित हो सकते हैं.

आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सीटों की संख्या बढ़ाकर 324 नहीं की गई तो युवा कांग्रेस और एनएसयूआई चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अनिश्चितकालीन उपवास भी किया जाएगा.

एनएसयूआई अध्यक्ष ने भी दिया समर्थन

धरना में एनएसयूआई विश्वविद्यालय अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार शर्मा ने भी भाग लिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक छात्र का अधिकार है और किसी भी विद्यार्थी को नामांकन के अवसर से वंचित नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की.

बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता रहे मौजूद

धरना-प्रदर्शन में सादिया परवीन, इंटक के अध्यक्ष रवि कुमार, प्रदेश डेलीगेट अभिषेक चौबे, अभिनंदन कुमार दास, आशीष कुमार, तौसीफ लतीफ, रूपेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में एलएलबी की 324 सीटें बहाल करने की मांग दोहराई.

The post टीएनबी लॉ कॉलेज : एलएलबी की 324 सीटें बहाल करने की मांग, एनएसयूआइ व युवा कांग्रेस ने दिया धरना appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here