Home वायरल ट्रेन की शक्तियों का ऐसा इस्तेमाल देखा है कभी? अभी Video काफी...

ट्रेन की शक्तियों का ऐसा इस्तेमाल देखा है कभी? अभी Video काफी वायरल हो रहा है

22
0

[ad_1]

आज के दौर में सोशल मीडिया हर इंसान की जिंदगी का एक अहम हिस्सा हो चुका है। अब लोग सोशल मीडिया के बिना शायद ही रह पाएंगे। कई सारे लोग तो खाना खाते वक्त और ट्रैवल करते वक्त भी सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हुए मिल जाएंगे। यहां तक कि बच्चे भी सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि हर कोई सोशल मीडिया पर और आप भी इसका इस्तेमाल तो करते ही होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बहुत कुछ तो नहीं है मगर जो भी है, वो हैरान करने वाला जरूर है। आपने ट्रेन में लोगों को सफर करते हुए खूब देखा होगा मगर क्या आपने कभी किसी को ट्रेन की खिड़की से संदूक को बांधकर ले जाते हुए देखा है? अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक नए और बड़े से संदूक को खिड़की से बांधा हुआ है और उसे ट्रेन से लेकर जा रहे हैं मगर यह वीडियो कब का है, यह नहीं पता चल पाया है। वहीं वीडियो पर ‘बिहार में’ लिखा हुआ है।

यहां देखें वह वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @GemsOfRailway नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, ‘बिहार में स्वागत है।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 81 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- यह असुरक्षित है और ज्यादा लोगों की जिंदगी को खतरे में डालने जैसा है, प्लीज इसे बढ़ावा न दें। दूसरे यूजर ने लिखा- अपने गंतव्य तक पहुंचा या नहीं? वहीं एक यूजर ने हैरान होने वाली इमोजी शेयर की है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

नैनीताल की सड़कों पर इस नन्हे जादूगर ने दिखाया अपना जादू, Video हो गया सोशल मीडिया पर वायरल



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here