Home अंग प्रदेश त्योहार में घर जाना होगा आसान, कटिहार-पटना इंटरसिटी में मिलेगा अतिरिक्त AC-3...

त्योहार में घर जाना होगा आसान, कटिहार-पटना इंटरसिटी में मिलेगा अतिरिक्त AC-3 कोच

19
0

[ad_1]

कटिहार : त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है. कटिहार-पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15713/15714 में 15 सितंबर से 30 नवंबर तक अतिरिक्त LHB AC-3 टायर कोच लगाया जाएगा.

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है. इसे देखते हुए रेलवे के इस फैसले से AC श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध हो सकेगी और वेटिंग लिस्ट से राहत मिलने की उम्मीद है.

15 सितंबर से 30 नवंबर तक मिलेगा लाभ

अतिरिक्त AC-3 कोच की सुविधा 15 सितंबर से 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी. इससे त्योहारी सीजन में कटिहार और पटना के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

खासकर नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, मोकामा और बख्तियारपुर समेत इंटरसिटी के मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है.

त्योहार में बढ़ जाती है यात्रियों की भीड़

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों से अपने घर लौटते हैं. इस वजह से प्रमुख ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ जाती है और लंबी वेटिंग लिस्ट की स्थिति बनती है. अतिरिक्त AC-3 कोच लगाए जाने से यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ मिल सकेगी.

The post त्योहार में घर जाना होगा आसान, कटिहार-पटना इंटरसिटी में मिलेगा अतिरिक्त AC-3 कोच appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here