Home वायरल ‘नानी के लिए Blinkit ट्यूशन..’ नोट्स बना-बनाकर ऑनलाइन ऑर्डर करना सीखतीं नानी...

‘नानी के लिए Blinkit ट्यूशन..’ नोट्स बना-बनाकर ऑनलाइन ऑर्डर करना सीखतीं नानी का प्यारा Video Viral

18
0

[ad_1]

टेक्नोलॉजी के इस दौर में बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहना चाहते। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नानी अपनी नातिन से ब्लिंकइट ऐप पर ऑनलाइन ऑर्डर करना सीख रही हैं। नानी कॉपी-पेन लेकर हर स्टेप को ध्यान से लिख रही हैं, जैसे स्कूल की स्टूडेंट हो। डिलीवरी आने के बाद उनकी खुशी देखने लायक है। यह वीडियो डिजिटल क्रिएटर सानया हुसैन (@sanyahussainn) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

नानी ने नोट्स बनाकर ली ब्लिंकइट ट्यूशन 

वीडियो में नानी एक कॉपी के साथ बैठी नजर आती हैं। सानया उन्हें सिखाती हैं, “सबसे पहले ब्लिंकइट की ऐप खोलो।” नानी तुरंत फोन पर ऐप खोलती हैं और कॉपी में यह बात लिख लेती हैं। फिर सानया बताती हैं कि जो चाहिए वह सर्च बार में लिख सकते हैं या माइक पर बोल भी सकते हैं। नानी तुरंत “शैंपू” बोलती हैं और आइटम ऐड कर लेती हैं। वे हर निर्देश को ध्यान से नोट कर रही हैं, ताकि अगली बार खुद कर सकें। ऑर्डर करते समय नानी स्क्रीन पर “15 मिनट में आएगा” देखती हैं और उसे भी कॉपी में लिखने लगती हैं। सानया हंसते हुए समझाती हैं कि यह हर बार अलग-अलग होता है, इसलिए लिखने की जरूरत नहीं। फिर भी नानी पूरी गंभीरता से ट्यूशन ले रही हैं। आखिरकार ऑर्डर हो जाता है। डिलीवरी आने पर नानी की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वे पैकेज देखकर मुस्कुराती हैं और नातिन का शुक्रिया अदा करती हैं। उनकी यह खुशी सिर्फ सामान की नहीं, बल्कि खुद ऑर्डर करना सीखने की है। 

ब्लिंकइट ने दी प्रतिक्रिया 

ब्लिंकइट ने खुद इस वीडियो पर रिएक्ट किया और नानी को “11/10 स्टूडेंट” करार दिया। कंपनी ने कहा कि यह वीडियो ऑफिशियल ट्यूटोरियल जैसा है। सोशल मीडिया पर लोग नानी की लगन और समर्पण की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “कम से कम वे यह नहीं कह रहीं कि हमसे नहीं होगा।” दूसरे ने कहा, “टेक जायंट्स के पास नानी जैसा कुछ नहीं।” कई लोगों ने नानी को “टॉपर” कहा और उनकी नोट्स लेने की आदत को सराहा। 

डिजिटल इंडिया की शानदार तस्वीर 

यह वीडियो डिजिटल इंडिया की एक खूबसूरत तस्वीर पेश करता है। जहां युवा पीढ़ी बुजुर्गों को नई तकनीक सिखा रही है और बुजुर्ग पूरी लगन से सीख रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग अब रोजमर्रा की जरूरत बन चुकी है। किराना, शैंपू जैसी चीजें मिनटों में घर पहुंच जाती हैं। नानी जैसी महिलाओं के लिए यह आजादी का प्रतीक है। वे अब दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहतीं।


गौरतलब है कि, इससे पहले मोबाइल पर पहला ब्लिंकिट ऑर्डर करके खुशी मनातीं महिला का वीडियो वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

जब मां ने पहली बार आसानी से बुक की कैब! बेटी ने जिस तरह सिखाया; Video देख हर कोई कर रहा तारीफ



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here