Home बिहार ‘पत्नी को आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो मेरे ऊपर...

‘पत्नी को आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो मेरे ऊपर चप्पल लेकर दौड़ी’, BPSC टीचर गुंजन कुमारी के पति अमन कुमार का नया आरोप

19
0

[ad_1]

Aman Gunjan Kumari Marital Dispute: बिहार के हाजीपुर के रहने वाले अमन कुमार, जिनकी पत्नी गुंजन कुमारी के उन्हें सरकारी टीचर बनने के बाद कथित रूप से छोड़ने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, ने नया आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 23 मई को जब उन्होंने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी प्रेम प्रकाश जायसवाल के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था तो उसके बाद पत्नी अमन कुमार के ऊपर चप्पल लेकर दौड़ पड़ी थीं। पत्नी के प्रेमी ने भी उनके साथ हाथापाई की थी।

अमन ने पत्नी को गैर मर्द के साथ देखा

अमन कुमार के आरोप मुताबिक, 23 मई को शाम को लगभग साढ़े 4 बजे उन्हें अपनी पत्नी के कथित प्रेमी प्रेम प्रकाश जायसवाल की कार देखे जाने की खबर मिली थी। इसके बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो कार का वीडियो बना लिया और फिर घर का गेट खोला। अंदर जाकर उन्होंने अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इसके बाद, वह गेट बंद कर वापस बाहर आ गए।

अमन को दी गई जान से मारने की धमकी

अमन कुमार का कहना है कि इसके बाद, मकान मालिक ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया, हालांकि वह पहले ही डायल 112 पर कॉल कर चुके थे। अमन के आरोप के मुताबिक, उन्हें तब जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

सवाल पूछा तो पत्नी चप्पल लेकर दौड़ पड़ी

अमन कुमार ने आगे कहा कि इस घटना के बाद वह घर से निकलने वाले रास्ते पर खड़े हो गए थे। जब प्रेम प्रकाश जायसवाल, कार लेकर बाहर निकला तो उन्होंने उससे सवाल पूछा कि वह अंदर क्या कर रहा था। इसके बाद प्रेम प्रकाश जायसवाल आक्रामक हो गया और हाथापाई करने लगा। इसी दौरान, उनकी पत्नी भी उनके ऊपर पीछे से चप्पल लेकर दौड़ पड़ीं।

पत्नी से कानूनी तौर पर अलग होना चाहते हैं अमन

अमन कुमार के मुताबिक, 23 मई की इस घटना के बाद अब वह कोर्ट से उन्हें पत्नी से कानूनी तौर पर अलग करने की मांग कर रहे हैं। अमन कुमार ने बताया कि उनका एक 10 साल का बच्चा है। पत्नी की पढ़ाई की वजह से उन्होंने दूसरा बच्चा भी नहीं किया।

पत्नी की पढ़ाई के लिए अमन ने जमीन भी बेची

अमन कुमार के अनुसार, शादी के वक्त उनकी पत्नी गुंजन कुमारी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी और फिर आगे पढ़ाई के लिए इच्छा जाहिर की थी। इसको लेकर, अमन कुमार और उनके पिता ने गुंजन की पूरी मदद की। इंटरमीडिटएट के बाद की पढ़ाई से लेकर गुंजन के सरकारी टीचर बनने तक हर संभव मदद की। जरूरत पड़ी तो अपनी जमीन का एक टुकड़ा भी बेच दिया। 2024 में गुंजन कुमारी BPSC टीचर बन गईं और अब दो साल बाद पत्नी-पत्नी का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें- VIDEO: आंख मूंदकर किया भरोसा, BPSC की परीक्षा पास करते ही टीचर पत्नी ने पति को दिया धोखा



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here