Home अंग प्रदेश बिजली संकट गहराया, 7 घंटे ब्रेकडाउन, लो-वोल्टेज…

बिजली संकट गहराया, 7 घंटे ब्रेकडाउन, लो-वोल्टेज…

23
0

[ad_1]

Power Crisis: कटिहार जिले के कदवा प्रखंड में विद्युत आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था से लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं. बुधवार को सालमारी-सोनैली फीडर सुबह करीब 8:30 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक ब्रेकडाउन के कारण बंद रहा. करीब सात घंटे बाद बिजली आपूर्ति तो बहाल हुई, लेकिन लो-वोल्टेज की समस्या के कारण उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल सकी.

सात घंटे तक बंद रही बिजली

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से ही सालमारी-सोनैली फीडर में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही. लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को गर्मी और उमस के बीच काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. घरेलू कार्यों के साथ-साथ छोटे कारोबार भी प्रभावित हुए.

लो-वोल्टेज से नहीं चल रहे उपकरण

बिजली आने के बाद भी समस्या खत्म नहीं हुई. उपभोक्ताओं का कहना है कि वोल्टेज इतना कम था कि पंखा, कूलर और पानी की मोटर जैसे उपकरण ठीक से नहीं चल सके. पंखे केवल धीमी गति से घूमते रहे, जिससे गर्मी से राहत नहीं मिल सकी.

शिकायतों के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

Power Crisis: स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली की अनियमित आपूर्ति और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई है. इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. लोगों का कहना है कि कई बार धरना-प्रदर्शन करने के बाद भी विभाग ने स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं.

स्थायी समाधान की मांग

उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से सालमारी-सोनैली फीडर की तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान करने तथा नियमित और पर्याप्त वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि लगातार बिजली संकट से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here