Home अंग प्रदेश बिहार:अररिया में मिट्टी के ढेर का कहर, दबने से दो मासूमों की...

बिहार:अररिया में मिट्टी के ढेर का कहर, दबने से दो मासूमों की मौत; शव रख ग्रामीणों ने दो घंटे जाम किया हाईवे – Araria-narpatganj-dharhara-soil-collapse-two-children-death-highway-jam

17
0

[ad_1]

बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड-1 स्थित धरहरा गांव में मिट्टी के ढेर के धंसने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे के दौरान चार बच्चे मिट्टी के ढेर में दब गए थे, जिनमें से दो बच्चों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों बच्चों के शवों को सड़क पर रखकर फोरलेन हाईवे जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।

ये भी पढ़ें- बिहार: सोन के सैलाब में कैद ‘सुरौधा टापू’, नाव-मोमबत्ती के सहारे जिंदगी; 1500 लोग आज भी विकास की बाट जोह रहे

जाम की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बाद में विधायक के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here