Home अंग प्रदेश बिहार:नई रेलवे सुरंग की नाली में मिला युवक का शव, सिर पर...

बिहार:नई रेलवे सुरंग की नाली में मिला युवक का शव, सिर पर गहरे चोट के निशान; हत्या की आशंका – Youth’s Body Found In New Tunnel, Deep Head Injuries Raise Murder Suspicion

14
0

[ad_1]

जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर जमालपुर और रतनपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे की नई सुरंग में मंगलवार को करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सुरंग के अंदर ट्रैक के किनारे बनी नाली में संदिग्ध अवस्था में पड़ा था। युवक के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

रेलवे ट्रैक की गश्त कर रहे गैंगमैन उमेश कुमार ने सबसे पहले शव को देखा। उन्होंने तत्काल जमालपुर स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार को इसकी सूचना दी। स्टेशन प्रबंधक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी को लिखित मेमो भेजकर घटना की जानकारी दी।

मेमो मिलने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव और जीआरपी थानाध्यक्ष स्वराज कुमार पुलिस बल के साथ सुरंग पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच में युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले।

पढे़ं: मोतिहारी के अभिषेक पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, एनआईए को मिला नया इनपुट; जांच तेज

शव की स्थिति से उठ रहे सवाल


पुलिस के अनुसार, शव जिस स्थिति में सुरंग की नाली में मिला और उसके सिर पर चोट के निशान पाए गए, उससे घटना को सामान्य रेल दुर्घटना मानकर जांच नहीं की जा रही है। आशंका है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को सुरंग में लाकर छिपाया गया हो। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। साथ ही सुरंग और आसपास के इलाके में लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here