Home अंग प्रदेश बिहार:हरियाणा में साथी की हत्या कर किशनगंज में छिपा था आरोपी, आरपीएफ...

बिहार:हरियाणा में साथी की हत्या कर किशनगंज में छिपा था आरोपी, आरपीएफ ने रेल पुलिस की मदद से दबोचा – Haryana-murder-accused-arrested-in-kishanganj-rpf-rail-police-action

18
0

[ad_1]

हरियाणा में अपने ही साथी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी किशनगंज में छिपा था। हरियाणा पुलिस से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरपीएफ की टीम ने रेल पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप मिस्त्री के रूप में हुई है, जो उत्तर दिनाजपुर के मजलिशपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, आरोपी संदीप मिस्त्री ने अपने ठेकेदार जितेंद्र के साथ काम करने वाले एक साथी के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद वह हरियाणा से फरार हो गया और किशनगंज आकर छिप गया। इस मामले में 6 अक्टूबर को केस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें- बिहार: एडीएम पर एसवीयू का शिकंजा, आय से 100% से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप; कई ठिकानों पर छापेमारी

आरोपी की तलाश में जुटी हरियाणा पुलिस ने किशनगंज में उसके छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ से संपर्क किया। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरपीएफ की टीम ने रेल पुलिस की सहायता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी की सूचना हरियाणा पुलिस को दे दी गई है। अब हरियाणा पुलिस आरोपी को अपने साथ ले जाने की प्रक्रिया में जुटी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here