Home बिहार बिहार में आर्केस्ट्रा देखने गए शख्स का सड़क पर मिला शव, शौक...

बिहार में आर्केस्ट्रा देखने गए शख्स का सड़क पर मिला शव, शौक पड़ गया जान पर भारी, पुलिस जांच में जुटी

20
0

[ad_1]

सुपौल: बिहार के सुपौल से आज एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां आर्केस्ट्रा देखना एक अधेड़ व्यक्ति को महंगा पड़ गया। उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। मामला जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र का है जहां कुशहा पंचायत के वार्ड 7 में रविवार अहले सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 

मृतक की पहचान स्थानीय निवासी बच्चेलाल सरदार के पुत्र राजेश सरदार (54) के रूप में हुई है। शव उनके घर के समीप ही सड़क पर पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर गहरे जख्म के कई निशान बताए जा रहे हैं, जबकि मौके से उनकी बाइक गायब मिली। 

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया,जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। 

रात में वह दो बार घर भी आए 

मृतक की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि शनिवार रात खाना खाने के बाद उनके पति बाइक से घर से करीब पांच सौ मीटर दूर विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने गए थे। रात में वह दो बार घर भी आए थे और पत्नी को भी आर्केस्ट्रा देखने चलने के लिए कहा था। हालांकि,पत्नी के मना करने पर वह अकेले ही कार्यक्रम देखने चले गए। रविवार अहले सुबह पड़ोस के लोगों के शोर की आवाज सुनकर अनीता देवी की नींद खुली। 

बाहर निकलकर देखा तो घर के समीप सड़क पर राजेश सरदार अचेत अवस्था में पड़े थे। शरीर पर जख्म के निशान देखकर परिजन उनके पास पहुंचे, जहां उन्हें मृत पाया। घटनास्थल पर उनकी बाइक नहीं थी। परिजनों का कहना है कि राजेश सरदार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही घर में किसी तरह का विवाद था। परिजनों ने आशंका जताई है कि आर्केस्ट्रा देखने के दौरान उनकी हत्या कर दी गई और उनकी बाइक लेकर बदमाश फरार हो गए। हालांकि,पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है मृतक निःसंतान है राजेश सरदार की अचानक मौत के बाद पत्नी अनीता देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इधर,रविवार दोपहर एसपी शरथ आरएस भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने एसडीपीओ दिलीप कुमार एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार से मामले की जानकारी ली तथा घटना के उद्भेदन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

पुलिस ने क्या बताया?

एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सड़क पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम में भेजा। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी घटना के कारणों को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं है। एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। मृतक की बाइक भी गायब है,जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

बिना अनुमति के संचालित था आर्केस्ट्रा

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुशहा पंचायत के वार्ड 7 निवासी चंद्र सरदार के पुत्र अमित कुमार द्वारा अपने किराना दुकान के समीप खाली पड़ी जगह पर कथित तौर पर बिना अनुमति के आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया था। 

इससे पहले खबर सामने आई थी कि जमीन विवाद में ढाई साल की बच्ची की हत्या हो गई है और मासूम पर ईंट से हमले का आरोप लगा है। (रिपोर्ट- सुपौल से संत सरोज)

ये भी पढ़ें-

बिहार में 2 बेटों को जहर देने के बाद मां ने खुद भी निगला कीटनाशक, मच गया हड़कंप 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here