Home अंग प्रदेश महिला सिपाही पर एक्शन की तलवार

महिला सिपाही पर एक्शन की तलवार

20
0

[ad_1]

सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक पाने के लिए रील बनाने का क्रेज इस कदर बढ़ गया है कि अब कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मी भी इससे अछूते नहीं रहे. कटिहार जिले में सोशल मीडिया पर एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिस की आधिकारिक नंबर प्लेट वाली बुलेट बाइक पर बैठकर भोजपुरी-बॉलीवुड के चर्चित गाने “बीड़ी जलेले जिगर से पिया…” पर रील बनाती नजर आ रही हैं.

वर्दी की मर्यादा और अनुशासन तार-तार

वायरल रील में महिला पुलिसकर्मी पुलिस लिखी बुलेट गाड़ी पर सवार होकर फिल्मी गाने पर अभिनय करती दिख रही है. यदि यह रील देशभक्ति, यातायात जागरूकता या बेहतर पुलिसिंग से जुड़ी होती, तो शायद लोग इसकी सराहना भी करते.

लेकिन अश्लील और अमर्यादित गानों पर खाकी वर्दी पहनकर बनाई गई यह रील लोगों के बीच चर्चा और आलोचना का विषय बनी हुई है. स्थानीय लोग और सोशल मीडिया यूजर्स पुलिस महकमे की इस कार्यशैली पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

नीतू कुमारी नाम की सिपाही होने की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला पुलिसकर्मी का नाम नीतू कुमारी बताया जा रहा है, जिसकी वर्तमान पोस्टिंग कटिहार जिले में होने की बात सामने आ रही है. हालांकि, पुलिस प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से इस नाम और स्थान की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.

DGP के सख्त आदेशों की सीधे तौर पर अवहेलना

गौरतलब है कि बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने पूर्व में ही स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि:

  • ड्यूटी के दौरान या खाकी वर्दी पहनकर कोई भी पुलिसकर्मी सोशल मीडिया के लिए रील नहीं बनाएगा.
  • वर्दी की गरिमा, अनुशासन और विभाग की छवि को धूमिल करने वाली किसी भी गतिविधि पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

इसके बावजूद वर्दी में इस प्रकार के गानों पर रील बनाना पुलिस महानिदेशक के आदेशों की सीधी अवहेलना को दर्शाता है. अब देखना यह होगा कि मामले का संज्ञान लेने के बाद जिला पुलिस कप्तान इस पर क्या कार्रवाई करते हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here