Home वायरल मुंगेर के अस्पताल में निकला विशालकाय अजगर, मरीजों में मचा हड़कंप; सामने...

मुंगेर के अस्पताल में निकला विशालकाय अजगर, मरीजों में मचा हड़कंप; सामने आया VIDEO

21
0

[ad_1]

मुंगेर: जमालपुर की काली पहाड़ी की तराई में बसे रेलवे मुख्य अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मेल मेडिकल वार्ड में अचानक एक अजगर सांप दिखाई दिया। अजगर को देखते ही वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के साथ डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी सकते में आ गए। बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे तक अजगर वार्ड के आसपास मौजूद रहा। सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

अस्पताल के मेडिकल वार्ड में निकला अजगर

दरअसल, मुंगेर में जमालपुर काली पहाड़ी की तराई में बसे इस अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में रविवार को अचानक अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर मिलने की सूचना मिलते ही वार्ड में भर्ती मरीज और उनके परिजन डर के साये में आ गए। बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे तक अजगर वार्ड के आसपास मौजूद रहा। अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना मिलने के बाद स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। 

आस-पास जंगल उगने से पहुंच रहे जानवर

अस्पताल में भर्ती मरीजों का कहना है कि अस्पताल परिसर के आसपास बड़ी संख्या में झाड़ी और जंगल उग आए हैं। नियमित सफाई और झाड़ियों की कटाई-छंटाई नहीं होने के कारण जहरीले सांप और दूसरे जीव-जंतुओं के अस्पताल परिसर में पहुंचने का खतरा बना रहता है। मरीजों ने वार्ड और बाथरूम में गंदगी की भी शिकायत की है। उनका कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

अजगर के रेस्क्यू का वीडियो आया सामने

अस्पताल में अजगर को रेस्क्यू किए जाने का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर काफी विशाल था। हालांकि स्नेक रेस्क्यू टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर लिया है। घटना के बाद मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों में दहशत का माहौल है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से नियमित सफाई, झाड़ियों की कटाई-छंटाई और वार्डों के आसपास विशेष निगरानी की मांग की है। (इनपुट- इम्तियाज खान)

यह भी पढ़ें-

पेट्रोल पंप पर इथेनॉल की मात्रा बताने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, हाई कोर्ट जाने की छूट



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here