Home वायरल मुझे AC चलाने की अनुमति नहीं! महिला ने बनाया ऐसा Video कि...

मुझे AC चलाने की अनुमति नहीं! महिला ने बनाया ऐसा Video कि हो गया वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

24
0

[ad_1]

आज के समय में लगभग हर किसी के हाथ में फोन है तो लोगों को जब भी कुछ अच्छा या गलत होते दिखता है, लोगों को जब भी अपने मन की बात शेयर करनी होती है तो लोग वीडियो बनाते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपकी फीड पर ऐसे वीडियो कई सारे आते ही होंगे और जो वीडियो वायरल हो जाते हैं, उनका आना तय ही है क्योंकि उस एक वायरल वीडियो को कई लोग अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं और किसी न किसी अकाउंट के जरिए वो वीडियो तो फीड पर आ ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या दिखा।

महिला ने क्या वीडियो बनाया?

एक महिला ने अपने कमरे के अंदर से वीडियो बनाया है जो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में वो महिला अपने कमरे में लगा हुआ AC दिखाती है जो बंद है और महिला पंखा भी दिखाती है जो चल रहा है। वहीं वीडियो में लिखा आता है, ‘मुझे AC चलाने की अनुमति नहीं है। वे अपने साथ ऑफिस AC रिमोट लेकर जाते हैं ताकि मैं पीछे से बिजली का खर्च न कर सकूं और बिजली का बिल ज्यादा न आए।’ अब यह आरोप कितना सच है, कितना नहीं, इसकी तो पुष्टि नहीं हो पाई मगर महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जरूर हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘पत्नी का आरोप है कि उसके पति बिजली बचाने के लिए AC का रिमोट अपने साथ ऑफिस ले जाते हैं, ताकि वह दिन में AC का इस्तेमाल न कर सके।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- भाभी कहीं नीला ड्रम न ले आए घर में। दूसरे यूजर ने लिखा- लेकिन भाई विंडो AC तो बिना रिमोट के भी चलता है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाभी जी विंडो एसी तो बिना रिमोट के भी ऑपरेट हो जाएगा।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये ऑटो है या फिर चलता-फिरता सुपरमार्केट? जरा देखिए वायरल हो रहा Video



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here