Home खेल युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक...

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

17
0

[ad_1]

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। खास बात यह है कि युवराज अपने करियर में पहली बार किसी टीम के कोच बन रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को वीडियो जारी कर इसकी घोषणा की है। आगामी आईपीएल सीजन में युवराज सौरव गांगुली और चामिंडा वास जैसे दिग्गजों के साथ काम करते हुए नजर आएंगे।

पहली बार कोचिंग करते हुए नजर आएंगे युवराज

44 साल के युवराज सिंह ने भारत को 2007 और 2011 का वर्ल्ड कप जिताने में बहुत अहम भूमिका निभाई थी। अब वे इसी टीम के साथ अपने कोचिंग करियर की नई शुरुआत कर रहे हैं। इससे पहले भी युवराज का इस फ्रेंचाइजी से पुराना नाता रहा है, साल 2015 में वे रिकॉर्ड 16 करोड़ रुपये में दिल्ली की टीम से जुड़े थे और सभी 14 मैच खेले थे। इसके अलावा, हाल के सालों में उन्होंने कई युवा और अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों को भी अच्छी सलाह और ट्रेनिंग दी है।

कोच बनने के बाद युवराज ने क्या कहा?

युवराज सिंह ने कहा कि वे दिल्ली कैपिटल्स के साथ इस नई पारी को शुरू करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। टीम के साथ उनका पुराना नाता रहा है और वे मालिकों को भी अच्छे से जानते हैं। इसके अलावा, उन्होंने सौरव गांगुली और बाकी कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है। अपने शानदार आईपीएल करियर के दौरान युवराज ने 132 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने कुल 2750 रन बनाए और 36 विकेट भी झटके। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स ने श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास को बॉलिंग कोच नियुक्त किया था।

अभिषेक-गिल जैसे प्लेयर के साथ काम कर चुके हैं युवराज

युवराज सिंह ने पहले भी अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे कई युवा खिलाड़ियों के साथ काफी करीब से काम किया है, जो आज भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने अपना अनुभव साझा करके इन खिलाड़ियों के खेल को बेहतर बनाने में बड़ी मदद की है। खासकर अभिषेक शर्मा के साथ उनका तालमेल बहुत शानदार रहा है, जिनकी बदौलत आज वह बाएं हाथ के सबसे खतरनाक और आक्रामक टी20 बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

यह भी पढ़ें

ODI और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, जोफ्रा आर्चर को नहीं मिली जगह

भुवनेश्वर के कमबैक पर आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान, बोले- भुवी ने वापसी के बारे में कभी सोचा ही नहीं

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here