Home वायरल शख्स ने तीन साल तक बचाए 10 रुपये के सिक्के, उन्हीं पैसों...

शख्स ने तीन साल तक बचाए 10 रुपये के सिक्के, उन्हीं पैसों से खरीदा 1.23 लाख का स्कूटर

18
0

[ad_1]

हैदराबाद: देशभर में कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जो किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं और लोग उन्हें जानना भी चाहते हैं। ऐसा ही एक मामला तेलंगाना के मंचरियल जिले से सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल, यहां एक सख्स ने सिर्फ 10 रुपये के सिक्के जुटाकर स्कूटर खरीद ली है। जानकारी के मुताबिक युवक ने करीब तीन साल तक इन सिक्कों को जुटाया। उसने बताया कि उपयोगी चीज खरीदने के मकसद से रोजमर्रा के लेन-देन, जैसे किराने का सामान खरीदने के दौरान, 10 रुपये के सिक्के बचाकर रखे थे। इस तरह से उसने काफी रुपये बचा लिए और बाद में उसने परिवार के लिए एक स्कूटर खरीदा। उसने 10 रुपये के सिक्कों से 1.23 लाख रुपये का स्कूटर खरीदा, जो चर्चा का विषय है।

तीन साल तक जमा किए सिक्के

दरअसल, तेलंगाना के मंचरियल जिले में एक शख्स ने तीन साल तक 10 रुपये के सिक्के जमा किए गए। इसके बाद उसने उन्हीं रुपयों से 1.23 लाख रुपये की होंडा एक्टिवा स्कूटर खरीद ली। जानकारी के मुताबिक लक्सेट्टीपेट के रहने वाले बी रवि जोसेफ ने ये सिक्के तीन सालों में बचाकर रखे थे। बी रवि जोसेफ ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार के लिए कुछ उपयोगी चीज खरीदने के मकसद से रोजमर्रा के लेन-देन, जैसे किराने का सामान खरीदने के दौरान, 10 रुपये के सिक्के बचाकर रखे थे। उन्होंने कहा कि हालांकि उनके परिवार वाले शुरू में इस विचार को लेकर संशय में थे, लेकिन बाद में उन्होंने उनका समर्थन किया।

1.23 लाख रुपये की स्कूटर खरीदी

बी रवि जोसेफ ने बताया कि अपनी पुरानी गाड़ी में खराबी आने के बाद उन्होंने नया स्कूटर खरीदने का फैसला किया था। वहीं शोरूम मैनेजर ने बताया कि रवि जोसेफ लगभग 15 दिन पहले उनसे यह पता करने आए थे कि क्या वे स्कूटर के भुगतान के तौर पर सिक्के स्वीकार करेंगे। मैनेजर ने कहा कि शोरूम सिक्के स्वीकार करने के लिए सहमत हो गया। मैनेजर ने आगे बताया कि बाद में बी रवि जोसेफ 10 रुपये के सिक्कों के रूप में 1.23 लाख रुपये लेकर शोरूम आए और स्कूटर की डिलीवरी ली। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

झपटमारी के दौरान यात्री ने पकड़ लिया हाथ, चलती ट्रेन की खिड़की पर लटका रहा चोर; VIDEO वायरल



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here