[ad_1]

भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट
बबरगंज थाना पुलिस की छापेमारी से जुड़े वायरल वीडियो मामले में जांच के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष दिव्या कुमारी व चालक सिपाही अमित कुमार को निलंबित कर दिया गया है. इसे लेकर एसएसपी कार्यालय से पत्र जारी किया गया है. निलंबन अवधि के दौरान दोनों का मुख्यालय पुलिस केंद्र निर्धारित किया गया है. जानकारी हो कि पिछले सप्ताह अलीगंज के अंबाबाग में बबरगंज पुलिस नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना पर देर रात छापेमारी करने गयी थी. इस दौरान पुलिस टीम पर महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था. इसी मामले में जांच के बाद कार्रवाई की गयी.The post वायरल वीडियो मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष व चालक सिपाही निलंबित appeared first on Prabhat Khabar.
[ad_2]
Source link
















