Home अंग प्रदेश सुलतानगंज स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, 15 जुलाई तक एफओबी पूरा...

सुलतानगंज स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, 15 जुलाई तक एफओबी पूरा करने का निर्देश

22
0

[ad_1]

सुलतानगंज (भागलपुर) से शुभंकर की रिपोर्ट

Sultanganj Station FOB: विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के सफल आयोजन और देश-विदेश से आने वाले लाखों कांवरियों की सुविधाओं को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. मेले के दौरान प्रतिदिन सुलतानगंज पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मनीष कुमार गुप्ता ने गुरुवार को सुलतानगंज रेलवे स्टेशन का विस्तृत एवं सूक्ष्म निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यात्री शेड, सुरक्षा व्यवस्था और निर्माणाधीन परियोजनाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने की सख्त हिदायत दी.

15 जुलाई तक हर हाल में चालू होगा ₹12 करोड़ का अत्याधुनिक FOB

  • हादसों पर लगेगी रोक: डीआरएम ने करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 12 मीटर चौड़े अत्याधुनिक फुट ओवरब्रिज (FOB) का विशेष निरीक्षण किया. इसकी लंबाई लगभग 46.20 मीटर है और यह प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2 और 3 को आपस में जोड़ेगा.
  • भीड़ प्रबंधन में मिलेगी मदद: डीआरएम ने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि 15 जुलाई तक इसका निर्माण हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि कांवरियों को प्लेटफॉर्म बदलने के लिए पटरी न पार करनी पड़े और दुर्घटनाओं की आशंका शून्य हो सके.

इसके साथ ही, मेले के दौरान सुगम यात्रा के लिए ‘मेला स्पेशल’ और कम दूरी की शॉर्ट डिस्टेंस ट्रेनें चलाई जाएंगी. स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव समय भी 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट करने का प्रस्ताव भेजा गया है ताकि भीड़ में यात्रियों को चढ़ने-उतरने में आसानी हो.

सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद; एमयूटीएस ऐप से मिलेंगे टिकट

डीआरएम ने स्टेशन परिसर में पेयजल, शौचालय, रोशनी और पंखों की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मेला शेड में अतिरिक्त सुविधाएं बढ़ाने को कहा. मेले के दौरान फूड प्लाजा, मेडिकल बूथ और प्राथमिक उपचार केंद्र भी क्रियाशील रहेंगे.

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर डीआरएम ने आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. उन्होंने स्टेशन के प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने और भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती के निर्देश दिए. इसके अलावा, टिकट काउंटरों पर भीड़ कम करने के लिए मोबाइल अनारक्षित टिकट प्रणाली (MUTS App) को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे कांवरिये मोबाइल से ही तुरंत टिकट बुक कर सकेंगे.

Sultanganj Station FOB: स्टेशन पर गूंजेगी शिव धुन, सफाई पर रहेगा विशेष जोर

Sultanganj Station FOB

निरीक्षण के दौरान पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि सुल्तानगंज पहुंचने वाले कांवरियों को आध्यात्मिक माहौल का अहसास कराने के लिए स्टेशन परिसर में शिव धुन और भक्ति संगीत बजाने के प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रयास किया जाएगा.

Also Read: अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी.

सफाई को सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए उन्होंने अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती और नियमित कूड़ा प्रबंधन का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान डीईएन नीलेश कुमार गौरव, डीओएम राहुल कुमार, डीसीएम कार्तिक सिंह सहित मालदा मंडल के तमाम वरिष्ठ अधिकारी व स्टेशन प्रबंधक गिरीश प्रसाद सिंह मौजूद थे. डीआरएम ने साफ कर दिया कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

The post सुलतानगंज स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, 15 जुलाई तक एफओबी पूरा करने का निर्देश appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here