Home अंग प्रदेश 2.25 करोड़ की सड़क-नाला योजना का उद्घाटन

2.25 करोड़ की सड़क-नाला योजना का उद्घाटन

26
0

[ad_1]

कटिहार : नगर पंचायत बारसोई के वार्ड संख्या छह एवं सात में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत निर्मित आरसीसी सड़क एवं एक तरफ आरसीसी नाला का मंगलवार को बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया. विधायक ने कहा कि बेहतर सड़क और जल निकासी व्यवस्था से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.

2.25 करोड़ रुपये से हुआ निर्माण कार्य

नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बीयूआईडीसीओ) की ओर से मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत बारसोई स्टेशन काली मंदिर से एसएच-98 चमरड़ा गोदाम चौक तक एक तरफ आरसीसी नाला एवं सड़क का निर्माण कराया गया है. इस योजना पर कुल 2 करोड़ 25 लाख 85 हजार 534 रुपये की लागत आई है.

जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत बारसोई के उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, विधायक प्रतिनिधि सागर साह, अब्दुल गनी, विजय साह, वार्ड पार्षद प्रियंका कुमारी, अजय कुमार महतो, फैजान, विनोद मंडल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here