Home अंग प्रदेश 5.36 ग्राम स्मैक व 12056 हजार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

5.36 ग्राम स्मैक व 12056 हजार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

18
0

[ad_1]

कटिहार

मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हवड़ मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो स्मैक तस्कर को 5.36 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के पास से 12056 रुपए बरामद किया. जानकारी के अनुसार मनिहारी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार झा को मादक पदार्थ तस्कर की सूचना मिली. उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मनिहारी थाना पुलिस ने हवड़ मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया.

संदेह होने पर गाड़ी रोकर की जांच

इस दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक को देखकर पुलिस को संदेह हुआ तथा गाड़ी को रोक कर पुलिस ने तलाशी ली. जिस क्रम में पुलिस ने उन दोनों के पास से 5.36 ग्राम स्मैक तथा 12056 रुपए नगद बरामद किया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए तस्कर संतोष कुमार पिता रामप्रवेश यादव मिर्जापुर, मनीष यादव पिता भोला यादव मिर्जापुर थाना मनिहारी के विरुद्ध स्थानीय थाना में मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

The post 5.36 ग्राम स्मैक व 12056 हजार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here