Home अंग प्रदेश Bihar News:पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने ली शपथ,...

Bihar News:पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने ली शपथ, अगले महीने रिटायर भी होंगी – Senior Judge Meenakshi Madan Rai Assumes Charge As Chief Justice Of The Patna High Court Oath Ceremony

20
0

[ad_1]

आज पटना हाईकोर्ट के लिए खास दिन है। वरिष्ठ न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। लोकभवन में इसके लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम के बाद मुख्य न्यायाधीश सीधे पटना हाईकोर्ट जाएंगी। वहां पर वह पदभार ग्रहण करेंगी। दोपहर एक बजे पटना हाईकोर्ट में भी एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। 


जानिए वरिष्ठ न्यायाधीश के बारे में

12 जुलाई 1964 को सिक्किम में जन्म लेने वाली मीनाक्षी मदन राय ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएड और कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी की डिग्री ली। 1990 में वह दिल्ली बार एसोसिएशन में शामिल हुईं। इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने सिक्किम न्यायिक सेवा की परीक्षा पास की और सिविल जज के रूप में निुयक्त हुईं। 

Bihar News: सीएम सम्राट की सरकार संविदा कर्मियों की पुरानी गलतियों का करेगी जांच, कदाचार का भी लेगी हिसाब

कॉलेजियम ने की थी सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 22 मई को केंद्र सरकार से उन्हें मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी, जिसे सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। 48वीं चीफ जस्टिस के रूप में कमान संभालने वालीं वरिष्ठ न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय 12 जुलाई को सेवानिवृत भी हो जाएंगी। इससे पहले, जस्टिस संगम कुमार साहू पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। वह चार जून को सेवानिवृत हुए थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here