[ad_1]

भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट
Bhagalpur News : विक्रमशीला पुल पर सोमवार को सुबह से ही दोपहर तक भीषण जाम की स्थिति है. जाम इतना लंबा है कि सैकड़ों वाहन पुल और उसके दोनों ओर घंटों तक रेंगते नजर आए. तेज गर्मी और उमस के बीच फंसे यात्रियों की हालत खराब हो गई.गर्मी और उमस में यात्रियों की बिगड़ी तबीयत
जाम में फंसे कई यात्रियों को चक्कर आने और कमजोरी की शिकायत हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोग बेहोश भी हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से प्राथमिक उपचार दिलाया गया. स्थिति को देखते हुए मौके पर मेडिकल सहायता भी दी गई.एंबुलेंस भी जाम में फंसी, मरीजों को परेशानी
जाम का असर इतना गंभीर था कि कई एंबुलेंस भी पुल पर फंस गईं. इससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में भारी परेशानी हुई. परिजनों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की.नौकरीपेशा और यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
इस जाम का सबसे ज्यादा असर नौकरीपेशा लोगों और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ा. लोग घंटों तक सड़क पर फंसे रहे, जिससे उनका पूरा शेड्यूल प्रभावित हो गया.प्रशासन से उठी व्यवस्था सुधारने की मांग
वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुल पर ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि हर दिन इस पुल पर जाम की स्थिति बनती है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा.मेडिकल कैंप में हुआ इलाज
जाम में फंसे बीमार यात्रियों के लिए मौके पर मेडिकल कैंप लगाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. प्रशासन की ओर से यातायात सामान्य करने के प्रयास देर शाम तक जारी रहे.The post विक्रमशीला पुल पर भीषण जाम, घंटों फंसे रहे सैकड़ों वाहन, भीषण गर्मी से लोग बेहाल appeared first on Prabhat Khabar.
[ad_2]
Source link















