Home अंग प्रदेश Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 जून के मुख्य और...

Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 जून के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 10 June 2026

23
0

[ad_1]

11:29 AM, 10-Jun-2026

Bihar: बिहार के किन जिलों में आज बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना का कैसा रहेगा मौसम, कहां परेशान करेगी गर्मी?

Patna Weather News: मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने तथा मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। और पढ़ें

11:28 AM, 10-Jun-2026

Bihar : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर किया हमला, पूछा-क्या बिहार दिवालिया होने की कगार पर है?

Bihar : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की वित्तीय स्थिति को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला करते हुए कहा कि सरकार की नीतियां जनविरोधी हो चुकी हैं और राज्य वित्तीय आपातकाल के मुहाने पर खड़ा है। और पढ़ें

11:27 AM, 10-Jun-2026

Bihar: 24 केंद्र, 14 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी और कड़ी निगरानी; मुजफ्फरपुर में शुरू हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा

मुजफ्फरपुर में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक पद के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा बुधवार को शुरू हो गई। जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 14,808 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। और पढ़ें

11:10 AM, 10-Jun-2026

Bihar: सांप ने डंसा तो अस्पताल की जगह तांत्रिक के पास पहुंचे परिजन, झाड़-फूंक में गंवाया समय; महिला की मौत

गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मंझयावा गांव में अंधविश्वास की वजह से एक महिला की जान चली गई। प्रियंका कुमारी को खेत में काम करने के दौरान जहरीले सांप ने डंस लिया था, लेकिन परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय तांत्रिक के पास झाड़-फूंक कराने ले गए। और पढ़ें

10:35 AM, 10-Jun-2026

Bihar News: दर्द से कराहती रही महिला, अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; चादर में लपेटकर पहुंचाया एम्बुलेंस तक

पटना जिले के बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सड़क हादसे में घायल महिलाओं को अस्पताल में स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं हो सका। एक गंभीर रूप से घायल महिला को बेडशीट में लपेटकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया, जबकि दूसरी घायल महिला को दर्द की हालत में पैदल चलाकर वाहन तक ले जाया गया। और पढ़ें

10:10 AM, 10-Jun-2026

Bihar: गया में विकास का मेगा ब्लूप्रिंट, 200 करोड़ के टेक्नोलॉजी सेंटर से बदलेगी मगध की तस्वीर, तैयारियां तेज

गया जिले में औद्योगिक और तकनीकी विकास को नई गति देने के लिए 200 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। 15 जून को प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। और पढ़ें

09:22 AM, 10-Jun-2026

Bihar New : पटना में दिल्ली के इंजीनियरिंग छात्र ने की खुदकुशी; परिजनों के इलाज के लिए बाहर जाने पर उठाया कदम

Bihar : स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक कमरा काफी देर से बंद है। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई अशक्त नहीं हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अंत में पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया।  और पढ़ें

09:02 AM, 10-Jun-2026

Bihar: वैभव सूर्यवंशी के दोस्त ने दिखाया दम, 14 साल के अयान ने 83 गेंदों में ठोक दिए 210 रन, मचाई सनसनी

बिहार क्रिकेट को एक और उभरता हुआ सितारा मिल गया है। मुजफ्फरपुर के 14 वर्षीय अयान राज ने जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग के उद्घाटन मुकाबले में महज 83 गेंदों पर 210 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। और पढ़ें

08:27 AM, 10-Jun-2026

Bihar: गया के वीर सपूत का शौर्य सलाम, आतंकियों से लोहा लेने वाले मेजर आशीष को मिला शौर्य पदक

बिहार के गया जिले के कोच बाजार निवासी मेजर आशीष कुमार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान असाधारण वीरता और नेतृत्व का परिचय देने पर शौर्य पदक से सम्मानित किया गया है। और पढ़ें

08:02 AM, 10-Jun-2026

Bihar: व्हाट्सएप पर अस्पताल संचालक से मांगी रंगदारी, उड़ीसा से लौटते ही पुलिस ने दबोचा आरोपी; मोबाइल भी बरामद

वैशाली जिले के हाजीपुर में एक निजी नर्सिंग होम संचालक से व्हाट्सएप के जरिए एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के सोधो रत्ती गांव निवासी आदित्य कुमार के रूप में हुई है। और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here