Home वायरल लड़की का हो गया बड़ा नुकसान लेकिन लोग कमेंट करके ले रहे...

लड़की का हो गया बड़ा नुकसान लेकिन लोग कमेंट करके ले रहे हैं मजे, आइए आपको भी बताते हैं

21
0

[ad_1]

सोशल मीडिया पर हर दिन लोग कुछ समय तो बिताते ही हैं। लोग अपने काम से जैसे ही फ्री हो जाते हैं या फिर बोर होते हैं तो तुरंत सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं और वहां स्क्रोल करने लगते हैं। आमतौर पर सोशल मीडिया पर तो हंसी-मजाक के ही सबसे ज्यादा वीडियो नजर आते हैं लेकिन स्क्रोल करते-करते कुछ ऐसे वीडियो दिखता है जिसमें कुछ रियल नजर आता है लेकिन उस वीडियो का जब कमेंट सेक्शन देखो तो लोग मजे लेते हुए नजर आ जाते हैं। अभी एक ऐसा ही पोस्ट नजर आया। आइए आपको वायरल वीडियो और लोगों के कमेंट, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि अचानक एक बिल्डिंग से लैपटॉप नीचे गिरता है। सड़क पर लैपटॉप गिरते ही कुछ भागों में बंट जाता है। इसके तुरंत बाद दिखता है कि एक लड़की भागते हुए वहां पहुंचती है। इसके बाद वो किसी को फोन करने लगती है। उसके हाव-भाव से पता चलता है कि उसका भारी नुकसान हो गया है। बस वीडियो में यह नहीं दिखा कि वो लैपटॉप अचानक कैसे गिर गया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस वीडियो को पोस्ट किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @unfunnyket नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, ‘बैंगलोर में मूसलाधार बारिश नहीं होती, बल्कि लैपटॉप बरसते हैं।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट करके मजे लिए हैं। एक यूजर ने लिखा- किसी का अप्रेजल 15वें मंजिल से गिर गया। दूसरे यूजर ने लिखा- वर्क फ्रॉम होम नहीं वर्क फ्रॉम रोड। तीसरे यूजर ने लिखा- सोचो कि ये अपने मैनेजर को कैसे बताओगे। चौथे यूजर ने लिखा- वाह क्या एक्टिंग कर रही है। पांचवें यूजर ने लिखा- लैपटॉप बोल रहा होगा कि मुझसे नहीं हो रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये मत कहना कि ये नया ट्रेंड है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बंदर अदरक का स्वाद जाने या फिर न जाने मगर आम बड़े चाव से खाता है, यकीन नहीं तो Video देख लीजिए

ऐसी लापरवाही ही जिंदगी को खतरे में डालती है, वायरल Video एक बार आप भी देखिए



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here