Home बिहार मुजफ्फरपुर के ज्वेलरी लूटकांड में एक महिला समेत चार लोग गिरफ्तार, 33...

मुजफ्फरपुर के ज्वेलरी लूटकांड में एक महिला समेत चार लोग गिरफ्तार, 33 लाख के गहनों के साथ हथियार भी बरामद

24
0

[ad_1]

बिहार के मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र स्थित दामोदरपुर में आम्रपाली ज्वेलर्स में हुए सनसनीखेज लूटकांड में पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए लगभग 33 लाख रुपये के लूटे गए आभूषण बरामद किया है। अपराधियो के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। कुछ दिन पहले ही आम्रपाली ज्वेलर्स की दूकान से इन अपराधियों ने चोरी की थी. हालांकि, उसी समय पुलिस एक आरोपी को पकड़ने में कामयाब हो गयी थी।

12 जून को हुई थी चोरी:

बता दें, 12 जून को कांटी थाना क्षेत्र स्थित दामोदरपुर में चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर आम्रपाली ज्वेलर्स में धावा बोला था। बदमाशों ने करीब 300 ग्राम सोना, 10 किलो चांदी और नगद राशि लूट ली थी। घटना के दौरान फायरिंग करते हुए अपराधी फरार हो गए थे। हालांकि, मौके पर ही एक आरोपी अशोक सहनी को पकड़ लिया गया था।

मुजफ्फरपुर ज्वेलरी लूटकांड

Image Source : INDIA TVमुजफ्फरपुर ज्वेलरी लूटकांड

पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। एसएसपी ने बताया कि आम्रपाली जेव्लर्स में जो लूट की घटना हुई थी। उसके लिए तत्काल एसआईटी की गठन हुआ था। तकनीकी और मानव खुफिया जानकारी के आधार पर लगातार छापेमारी कर पुलिस ने बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। अशोक सहनी, अमीर सहनी, सिंधु देवी और अभिषेक साहनी इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार, कुछ आरोपी आपस में रिश्तेदार भी हैं। मुख्य आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है।

लाखों का आभूषण हुआ था चोरी

पूछताछ में पता चला कि 195.97 ग्राम सोना (करीब ₹29.5 लाख) 1431.51 ग्राम चांदी (करीब ₹3.5 लाख) आधार कार्ड व दुकान का पर्स खेत मे छुपाकर रखा गया था। पुलिस के अनुसार, अभी तक 33 लाख का लुटा हुआ आभूषण और एक पिस्टल दो कारतूस बरामद हुआ है।

(मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

IMD Weather Update: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, अगले 7 दिन कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम?

‘फैजल खान मेरी भी हत्या करवा सकता है’, जेल से निकलने के बाद रौशन आनंद ने खान सर पर लगाए गंभीर आरोप



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here