Home वायरल ये आदमी अपनी ही दुनिया में मस्त है, Video देखकर कई सारे...

ये आदमी अपनी ही दुनिया में मस्त है, Video देखकर कई सारे लोगों ने भी किया रिएक्ट

25
0

[ad_1]

सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है। यहां हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से जो वीडियो इंटरनेट पर पहली बार दिखता या फिर इंटरनेट की जनता का ध्यान खींचने में सफल हो जाता है, वो वायरल हो जाता है। वायरल होने वाले वीडियो में हंसी-मजाक, ड्रामा, लड़ाई, लोगों की अतरंगी हरकतें समेत तमाम चीजें होती हैं और कई बार कुछ ऐसा भी सोशल मीडिया पर दिख जाता है तो इंसान ने कभी सोचा तक नहीं होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वायरल कंटेंट देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिख गया?

अभी सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें बारिश के बाद सड़क पर बहुत सारा पानी भरा हुआ नजर आया। अब उस पानी में कुछ लोग स्ट्रगल करते दिखे तो कुछ लोग उसे स्विमिंग पूल समझकर मजे करते दिखे। अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया और इस वीडियो में भी एक आदमी मस्ती करते हुए नजर आ रहा है लेकिन उसका तरीका अलग है। वायरल वीडियो में दिखता है कि एक आदमी कहीं से फोम लेकर आ गया है और उस पर आराम से लेटकर पानी के फ्लो में बह रहा है। अब यह शख्स कौन है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर shiv.97__ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 74 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद खूब सारे लोगों ने ‘Thumbs Up’ की इमोजी लगाई है। इसके अलावा कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हैकर है भाई हैकर। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं मौके का फायदा उठाना। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं आपदा को अवसर में बदलना। चौथे यूजर ने लिखा- छोटी छोटी चीजों में खुशियां ढूंढ लेना चाहिए। पांचवें यूजर ने लिखा- चाचा एक बार यह नाव समुद्र में ले जाओ। एक और यूजर ने लिखा- भाई बारिश के मजे ले रहा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इंजीनियरिंग का ऐसा अनोखा नमूना देखा है आपने? Video अभी हो रहा है वायरल

नदी में थार उतारकर ताकत दिखाने की कोशिश भारी पड़ गई, उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया Video



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here