[ad_1]
खगड़िया जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर और कुर्बन गांव के बीच की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
पुलिस के द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ में अपराधी अखिलेश सिंह के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सुरक्षा के बीच उसका इलाज जारी है।
[ad_2]
Source link












