Home वायरल कुत्तों का ये वाला Video हो रहा है खूब वायरल, देखकर लोगों...

कुत्तों का ये वाला Video हो रहा है खूब वायरल, देखकर लोगों ने भी किया कमेंट

22
0

[ad_1]

सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है और इस प्लेटफॉर्म की सबसे खास बात यह है कि यहां कभी भी कुछ भी वायरल हो सकता है। हर दिन खूब सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वीडियो जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो ही जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कुछ कुत्तों का है जिसे कार के अंदर लगे डैशकैम से बनाया गया है। वीडियो में नजर आता है कि कुछ कुत्ते एक साथ सड़क पार कर रहे हैं और इस दौरान वहां बने जेब्रा क्रॉसिंग पर चलकर जाते हैं। मतलब सारे कुत्ते जेब्रा क्रॉसिंग के जरिए सड़क को पार करते हैं और इसी कारण इनका वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि कुत्ते भी जेब्रा क्रॉसिंग का इस्तेमाल करते हैं। वायरल हो रहे वीडियो को बेंगलुरु का बताया जा रहा है और कई सारे लोगों ने इस वीडियो अपने अकाउंट से पोस्ट किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो भी वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘बेंगलुरु में जेब्रा क्रॉसिंग का इस्तेमाल करते डॉगेश।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 99 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इंडिया के कुत्ते भारतियों से ज्यादा सभ्य हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे बस चार प्रतिष्ठित सज्जन काम पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- कुत्तों के पास इंसान से ज्यादा सिविक सेंस है। चौथे यूजर ने लिखा- कुत्तों का गैंग इंसानों को बता रहा है कि ये कैसे करते हैं। एक और यूजर ने लिखा- बेंगलुरु के कुत्ते भी देश की 90 प्रतिशत जनता से ज्यादा समझदार हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस कुत्ते को बेस्ट एक्टिंग के लिए कोई ऑस्कर दो, एक बार Video आप भी देखिए



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here